– श्री संयुक्त जैन महावीर जयंति उत्सव समिति मना रही महोत्सव
– चार दिवसीय महोत्सव के दुसरे दिन सुबह चौपाटी क्षैत्र में निकली प्रभात फैरी
जावरा। अंहिसा के अवतार भगवान महावीर स्वामी का 2622 वां जन्मकल्याणक महोत्सव श्री संयुक्त जैन महावीर जयंति उत्सव समिति द्वारा धुमधाम के साथ मनाया जा रहा है। चार दिवसीय आयोजन के दुसरे दिन शुक्रवार को सुबह श्री चन्द्रप्रभू दिगंबर जैन मंदिर चौपाटी से प्रभात फैरी प्रारंभ हुई। जिसमें नन्हें मुन्ने बच्चों, युवाओं तथा महिलाओं के साथ पुरुषों ने बढ़चढ़ कर सहभागिता की। प्रभात फैरी में भगवान महावीर स्वामी के जयकारे लगाए गए। प्रभात फैरी दिगंबर जैन से प्रारंभ होकर समता भवन, स्वाध्याय भवन, ज्ञान मंदिर सहित चौपाटी क्षैत्र की विभिन्न कॉलोनियों और मार्गो से होकर फोरलेन स्थित श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर पर पहुंची। प्रभात फेरी के समापन के पश्चात नवकारसी का आयोजन हुआ।
प्रभात फैरी में इनकी रही उपस्थिति –
प्रभात फेरी में समिती अध्यक्ष नगीनचन्द्र सकलेचा, मंत्री अभय कोठारी, कोषाध्यक्ष कैलाश बारोड, संयोजक अतुल मेहता, वीरेन्द्र सेठिया, आनन्द रांका, कमल नाहटा, डा. महावीर पामेचा, चन्द्रपकाश ओस्तवाल, सुनिल कोठारी, देवेन्द्र मूणत, अशोक लुक्कड़, हिम्मत धारीवाल, सुशील कोचट्टा, अरुण संघवी, मनोहरलाल चपड़ोद, बसंत बोथरा, अरविन्द जैन, फतेहलाल बुरड़, संदीप करनावट, यतीन्द्र सकलेचा, प्रश्रयं कांठेड़, केसी जैन, विजय संघवी, महेन्द्र सेठिया, सिद्धार्थ मेहता, रवि दुग्गड़, अनिल काला, विकास जैन, अनिल धारीवाल, अनिल संघवी, दिपक हिंगंड, राकेश ठोरा, पुखराज भंडारी, दिनेश सुराणा, रीतेश जैन, पुखराज छाजेड़, कांतिलाल दलाल, प्रदीप लुक्कड़, विजय पामेचा, सुशील लुहाडिय़ा, डॉ सीएम मेहता के साथ अर्चना करनावट, अंजु खारीवाल, स्नेहलता चौरडिय़ा, हेमलता भंडारी, मधु धारीवाल आदि उपस्थित रहे।
महावीर स्वामी के उपदेशों पर दी महिला मंडल ने प्रस्तुति –
श्री संयुक्त महावीर जयंति महोत्सव समिति की सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजिका शकुंतला चपड़ोद ने बताया कि चार दिवसीय महोत्सव के पहले दिन रात में जैन मंदिर पीपली बाजार पर भगवान महावीर स्वामी के उपदेशों पर समाज के सभी महिला मंडलों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक आयोजन में अतिथि के रुप में दादावाड़ी ट्रस्टी अजित चत्तर, विजय आंचलिया, धरमचन्द चपड़ोद, नरेन्द्र संघवी, संजय चपड़ोद, सुभाष डुंगरवाल, शिखर धारीवाल मौजुद रहे। संचालन डॉ सीएम मेहता, पुखराज सेठी ने किया। आभार राहुल चपड़ोद ने माना। सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


