• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, September 18
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»शहर में निकला झिलमिल झाँकियो का कारवां, अखाड़ो के अध्यक्षों और उस्तादों का किया सम्मान
जावरा

शहर में निकला झिलमिल झाँकियो का कारवां, अखाड़ो के अध्यक्षों और उस्तादों का किया सम्मान

EditorBy EditorSeptember 26, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अध्यक्षों व उस्तादो का किया सम्मान-
घंटाघर चौराहे पर विभिन्न संस्थाओं ने झांकियों का किया जमकर स्वागत –
जावरा । जलझुलनी एकादशी पर निकली झांकियों के प्रमुखों और उस्तादों तथा प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान सोमवार देर रात घंटाघर चौराहे पर हुआ। विनायक ग्रुप ने शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला से सम्मान कर प्रथम, द्वितीय के साथ प्रोत्साहन पुरूस्कार भी भेंट किए। गु्रप प्रमुख पवन सोनी ने बताया झांकियों में प्रथम झांकी बडा मालीपूरा, द्वितीय श्री चारभुजा नाथ मंदिर सकल पंच धाकड़ समाज पिछली ओर द्वारा निकाली गई झांकी को दिया गया। पूर्व नपा उपाध्यक्ष पवन सोनी ने बताया विनायक ग्रुप व भारत उत्थान अभियान ट्रस्ट पिछले 21 वर्षो से मंच द्वारा उस्तादों और अध्यक्षों का सम्मान किया जा रहा है। अखाडा का प्रदर्शन करने वाली मातृ शक्ति को 2100 रूपये का पुरूस्कार भेंट किया। वहीं प्रथम, द्वितीय के साथ सभी झांकियो के संरक्षक, अध्यक्ष और उस्तादों का सम्मान किया गया। इस मौके पर चंद्रप्रकाश सोलंकी, तेजनाथ गांधी, राजेश चौहान, ऊकार धनोतिया, गणेश धाकड़, रवि राठौर, नन्नु आंचलिया, अनिरूद्धसिंह कुशवाह, आयुष शर्मा, मनोज सोनी, दीपक सोनी, धीरज सोनी आदि सदस्यगण सम्मान के दौरान मौजूद रहे।


आंटिया व उस्ताद के नेतृत्व में निकला अखाडा-
श्री महावीर व्यायाम शाला बडा मंदिर का अखाड़ा संस्था अध्यक्ष अशोक आंटिया एवं उस्ताद चुन्नीलाल पहलवान के मार्गदर्शन में निकला। जिसमें पहलवानों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। पहलवानों द्वारा तलवार, ढाल, पट्टा, भन्नाटी, धारिया, नागीन, बनदीश, मुगदर आदि हथियारों से लोगों में समा बांधे रखा। इस बार व्यायाम शाला में मातृ शक्तियों ने लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। मातृ शक्तियों ने पट्टे कि चाल से निम्बु काटते हुए तलावर बाजी का प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर में विभिन्न संस्थाओं ने अखाडे का सम्मान कर पुरूस्कृत किया। इस मौके पर फकीरचंद्र सैनी, घनश्याम ऊंटवाल, पुखराज यादव, राहुल गवली, हर्ष गवली, अंकित सोलंकी, करण यादव, धीरज यादव, सीपी बन्ना, सुजल, कान्हा, श्रवण, पंकज, आयुष के साथ पूनम, ज्योति, चांदनी, तमन्ना, साक्षी, मोना आदि पहलवानों ने शस्त्र कला का प्रदर्शन किया। संचालन बाबुलाल छावड़ा ने किया।

 

कोठी बाजार में भी किया सम्मान-
शाल माला, श्रीफल व राधाकृष्ण भगवान की तस्वीर भेंट कर समिति अध्यक्ष व सभी उस्तादों का एडी ग्रुप ने कोठी बाजार में सम्मान किया। इस मौके पर अनिल दसेड़ा, पूनमचंद माली, नारायण पोरवाल, सचिन सिसोदिया, आकाश दसेड़ा, सुरेश सोलंकी, मदन प्रजापत, राजकुमार पोरवाल, यश धनोतिया, दिनेश धाकड़, मोडीराम पाल्या, विशाल गुजराती, राम पोरवाल, गोपाल पोरवाल, संदीप दसेड़ा, आकाश दसेड़ा, संदीप सेनी, घनश्याम सेनी, चेतन गवली, प्रिंस यादव, लखन खमोरिया, लखन धाकड़, रोहित कसानिया, अनिल वीर, धर्मेन्द्र राजपूत, दिनेश कायस्थ, सुनील मेहता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Post Views: 237
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

By EditorSeptember 18, 2026

– ईदगाह रोड पर पुलिस की कार्रवाई, रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त; एक आरोपी फरार…

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.