– गीता जंयति के अवसर पर गीता भवन ट्रस्ट ने की पूजा अर्चना, फहराई धर्म ध्वजा
जावरा। गीता हमारी भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण धर्मग्रंथ है, भगवान श्री कृष्ण की वाणी का संदेश हमारे जीवन को नई दिशा देता है। मानव जीवन की सार्थकता की परिभाषा परिलक्षित करता है। गीता हमें सदैव कर्म के लिए प्रेरित करती है तो भगवान श्रीकृष्ण हमें धर्म की और अग्रसर करने का मार्ग दिखाते है।
यह बात विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने गीता भवन ट्रस्ट द्वारा गीता जंयति पर आयोजित गीता जयंति महोत्सव के दौरान कही। विधायक ने कहा कि जीवन में फल की इच्छा रखने वाला व्यक्ति ही है जो मन में असंतोष का भाव लेकर जी रहा है। जो व्यक्ति बगैर किसी फल की इच्छा किए बीना कर्म करता है वह निश्चित रुप से जीवन में आनंद के साथ जीता है। इस मौके पर गीता भवन ट्रस्ट अध्यक्ष तथा विधायक डॉ पाण्डेय ने ट्रस्टियों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर ध्वज फहराया। इस दौरान डॉ आरएन मंडवारिया, कैलाश विजयवर्गीय, हरिनारायण अरोड़ा, राजेन्द्र गर्ग, आई पी त्रिवेदी, रोशनलाल खण्डेलवाल, मोहन पटेल, चिमनलाल गर्ग, राजेन्द्र श्रोत्रिय, गायत्रीप्रसाद मंडलोई, आनन्द गर्ग, नारायणसिंह चन्द्रावत, ज्ञानी हंसराजसिंह, पवन मोदी, मनोहर पांचाल, जगदीश कुमावत, मनोहरसिंह चौहान आदि उपस्थित रहे। संचालन आईपी त्रिवेदी ने किया। आभार अशोक सेठिया ने माना।


