बारिश भी नही रोक सकी भक्ति, चौपाटी के राजा की आरती में उमड़े भक्त
जावरा।ज्वाला श्री गणेशोत्सव समिति द्वारा मनाए जा रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव के चौथे दिन बारिश के बाद भी बप्पा की भक्ति लोगो को पंडाल की और खिंच लाई। महाआरती में अतिथि के रुप में समाजसेवी अमृत आंजना, डॉ विजयकुमार सिंह, पत्रकार सुजानमल कोचट्टा, अशोक चोपड़ा, समाज सेवी विमल सिसोदिया, अशोक ओरा, रवि शर्मा रहे।

अतिथियों का स्वागत समिति के राकेशसिंह राठौर, शैलेन्द्रसिंह चौहान, विक्रमसिंह यादव, विकास पंवार, गौतम राठौर, अमन राव, महेन्द्र सैनी (बंटी), विजय चौहान, सनी बाथम, शिवम सोलंकी, शुभम राव, शैलेन्द्र सोलंकी, महेन्द्र गौड, रोहित गुर्जर,कान्हा बैरागी, शिवांश सिंह, मुबारिक भाई (इरफान लाईट), विजयसिंह पंवार (चामुंडा डीजे), चेतन सैनी (बालाजी डेकोरेटर्स) आदि ने किया। प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की पूजा व आरती पंडित रविन्द्र उपाध्याय तथा प्र्रद्धुमन उपाध्याय ने की।

