– शुक्रवार की शाम को दिल्ली से जावरा पहुंचे वीरेन्द्र सिंह सोलंकी
– सोलंकी के निवास पर एकत्रित हुए समर्थक, कांग्रेस प्रत्याशी का जताया विरोध
– चौपाटी पर निकाली रैली, शाम को चौपाटी चौराहे पर फिर जलाया पुतला
जावरा। मध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल बजने के बाद प्रत्याशियों की सूची का इंतजार लम्बे से समर्थक व कार्यकर्ता कर रहे थे,भाजपा ने अब तक अपनी सूची जारी नहीं की है। इसी बीच गुरुवार की रात करीब १२ बजे कांग्रेस ने अपनी दुसरी सूची जारी कर दी, जिसमें जावरा से कांग्रेस उम्मीद्वार के रुप में पूर्व जनपद अध्यक्ष रहे हिम्मतसिंह श्रीमाल को टिकट दे दिया। जिसके बाद रात में ही हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय और बाहरी के मुद्दे पर बहस के बाद स्थानीय उम्मीदवार को पार्टी ने टिकट दे दिया, जिसके बाद वीरेन्द्रसिंह सोलंकी के समर्थकों ने टिकट बदलने की मांग को लेकर रात में शहर के प्रमुख घंटाघर चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। वहीं ग्रामीण अंचलों में भी सोलंकी समर्थकों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
शाम को सोलंकी निवास पर जमा हुए समर्थक –
बीते करीब एक सप्ताह से दिल्ली में जमे वीरेन्द्रसिंह सोलंकी गुरुवार की रात में सूची जारी होने के बाद शुकवार शाम करीब ४ बजे सोलंकी जावरा पहुंचे, जहां उनके समर्थक पहले से मौजुद थे। सोलंकी के पहुंचते ही समर्थकों ने जमकर नारे बाजी की, सोलंकी ने समर्थकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने जो सर्वे करवाया था, उसके अनुसार प्रत्याशी नहीं चुना है, अब भी समय है पार्टी आलाकमान तक अपनी बात रखेंगे, समय रहते टिकट बदलने की मांग करेंगे, फिर भी यदि पार्टी टिकट नहीं बदलती है तो जन भावना के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
समर्थकों ने जताया विरोध, रैली निकाल जलाया पुतला –
सोलंकी के सम्बोधन के बाद सोलंकी समर्थकों ने सोलंकी के निवास से हाथों में कांग्रेस प्रत्याशी का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए चौपाटी चौराहे से बस स्टेण्ड होकर रैली निकाली और चौपाटी चौराहे पर पुतला दहन फुंक दिया।
करणी सेना परिवार की बैठक कल –
कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद अब करणी सेना परिवार भी विधानसभा चुनाव में दमदारी से भागीदारी करने जा रहा है, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने हेतु शनिवार को सुबह १०.३० बजे खाचरौद नाका स्थित सांई रिसोर्ट पर करणी सेना परिवार की विधानसभा स्तरीय बैठक रखी गई है।
किसान कांग्रेस कार्यालय पर भरावा करेंगे कांग्रेसजनों से बैठक –
इधर जिला पंचायत सदस्य तथा किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश भरावा भी शनिवार को सुबह १० बजे राजेन्द्र नगर कॉलोनी स्थित किसान कांग्रेस कार्यालय पर चुनावी रणनीति को लेकर बैठक बुला रहे है।


