– विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय की पसंद पर ही बुथ अध्यक्षों ने लगाई मुहर, संगठन स्तर से ही मिली हरी झंडी
जावरा। भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रही लोकतांत्रित प्रकिया पूर्ण हुई, शुक्रवार की शाम को रतलाम जिले के सभी 20 मंडल के अध्यक्षों की सूची संगठन ने जारी की, जिसमें जावरा नगर मंडल अध्यक्ष का पद वर्तमान मंडल अध्यक्ष को ही दिया गया, वहीं जावरा ग्रामीण, पिपलौदा नगर तथा पिपलौदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के पद पर संगठन ने इस बार युवाओं पर भरोसा जताया हैं। शाम को सूची जारी होने के बाद पांचों मंडल अध्यक्षों को उनके समर्थकों ने बधाई दी। सूची जारी होने के बाद यह बात तो स्पष्ट हो गई कि जावरा विधानसभा के चारों मंडलों के बूथ अध्यक्षों ने अंतत: विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय की पसंद पर ही मुहर लगाई वहीं सुखेड़ा मंडल अध्यक्ष पर विधायक के साथ ही कालुखेड़ा गुट की मुहर लगी, जिसके बाद संगठन ने भी उन्ही के चुने गए अध्यक्षों को हरी झंडी दी।
शुक्रवार की शाम को जारी हुई सूची में जावरा नगर मंडल अध्यक्ष पद पर पुन: राजेश शर्मा को मंडल अध्यक्ष चुना गया। पिपलौदा मंडल अध्यक्ष पद पर दिनेश पाटीदार को चुना गया। सुखेड़ा मंडल अध्यक्ष पद पर रितेश जैन को पदस्थ किया गया। मींडलेश्वर महादेव मंडल के अध्यक्ष पर डॉ राजेन्द्रसिंह देवड़ा के साथ डॉ लक्ष्मीनारायण मंडल के अध्यक्ष पद पर मांगीलाल पांचाल को चुना गया। सूची जारी होने के बाद सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को उनके समर्थकों ने प्रत्यक्ष रुप के साथ ही सोश्यल मीडिया पर भी बधाई प्रेषित की। जावरा मंडल अध्यक्ष का किया स्वागत –
शुक्रवार की देर शाम जारी हुई सूची के बाद जावरा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा के नाम की घोषणा होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, घोषणा होने के बाद नगर मंडल महामंत्री अनिल धारीवाल तथा अन्य पदाधिकारी व सदस्य शर्मा के निवास पहुचें और उन्है फुलों की माला पहनाकर तथा मुंह मिठा करवाकर बधाई दी। वहीं नव निर्वाचित अध्यक्ष शर्मा ने विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के साथ ही संगठन के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं तथा बुथ अध्यक्षों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.