– 780 ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्तियों ने भड़काया संगठन, बाहर से थोपे गए अध्यक्षों पर विरोध
– सूची से नाराज़ रतलाम जिलाध्यक्ष ने सौंपा इस्तीफा – सूत्र
जावरा। मध्यप्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों ने आग लगा दी है। देर रात मध्यप्रदेश के 780 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी होते ही पार्टी में राजनीतिक विस्फोट जैसे हालात बन गए। रतलाम जिले के कई ब्लॉकों में कथित रूप से पैराशूट से उतारे गए ब्लॉक अध्यक्षों को लेकर जबरदस्त विरोध शुरू हो गया है। जावरा क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉकों में नियुक्तियों के बाद रिंगनोद क्षेत्र से तीखे और खुले विरोध के स्वर सामने आए हैं।
सूत्रों की मानें तो संगठन में वर्षों से सक्रिय कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर बाहर से थोपे गए और निष्क्रीय नेताओं की नियुक्ति ही इस बवाल की सबसे बड़ी वजह बनी है। इसी असंतोष के चलते रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष और सैलाना के पूर्व विधायक ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है। हालाकि उन्होने पत्र में निजी कारणों से त्याग पत्र देना बताया हैं, लेकिन सूत्रों की माने तो उनकी मर्जी के खिलाफ थौपे गए ब्लाक अध्यक्षो की नियुक्त के चलते ही उन्होने अपना त्याग पत्र सौंपा हैं।
जावरा शहर अध्यक्ष के लिए इंतजार जारी, ब्लाक में विरोध –
हालांकि जारी सूची में जावरा नगर कांग्रेस अध्यक्ष के नाम की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ब्लॉक स्तर पर हुई इन विवादित नियुक्तियों ने कांग्रेस को फिर से गुटबाजी, आक्रोश और अविश्वास के भंवर में धकेल दिया है। कार्यकर्ताओं में यह संदेश जा रहा है कि ज़मीनी संघर्ष और संगठन की मेहनत को दरकिनार कर मनमानी नियुक्तियां की जा रही हैं। अब कांग्रेस संगठन के सामने सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि क्या नेतृत्व इस उबाल को संभाल पाएगा, या फिर यह पैराशूट राजनीति पार्टी को और गहरी सियासी खाई में धकेल देगी। मंगलवार की रात में जारी हुई सूची में जावरा विधानसभा के जावरा ग्रामीण से भेरुलाल परमार, पिपलौदा उत्तर से नरेन्द्रसिंह चन्द्रावत तथा पिपलौदा दक्षिण से राजेश पटेल को ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। नियुक्त सूची जारी के बाद से ही जावरा ग्रामीण के रिंगनोद सरपंच ने सरे आम सोश्यल मीडिया के माध्यम से नियुक्ती पर विरोध दर्ज करवा दिया हैं। जबकि कुछ दबी छुबी जबान से विरोध कर रहे हैं। जबकि जावरा शहर के ब्लाक अध्यक्ष के नाम की घोषणा होना शेष हैं।
०००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

