जावरा। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जाने की अधिसूचना जारी होने के साथ ही शहर की राजनीति में भी माहोल गर्म होने लगा है, हालाकि पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया, लेकिन लम्बे समय तक भाजपा की सेवा करने वाले युवा नेता, पूर्व नपा उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन सोनी और उनकी पत्नी तथा नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष रानी सोनी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्याग पत्र दे दिया है। शनिवार को पवन सोनी और रानी सोनी ने भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम अपना त्याग पत्र भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा को भेजा है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को करणी सेना परिवार के बैनर तले निर्दलीय उम्मीद्वार के रुप में चुनाव मैदान में उतरे जीवनङ्क्षसह शेरपुर के समर्थन में पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन सोनी ने समर्थन देते हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच से सम्बोधित किया। जिसके बाद शनिवार की शाम को सोनी ने दोनो का पार्टी की प्राथमिक सदस्या से त्याग पत्र वर्तमान मंडल अध्यक्ष को भेज दिया है।