– 03 किलो एमडी ड्रग्स के साथ करीब 2 किलो डोडाचुरा बरामद
– पति पत्नी सहित चार आरोपी गिरफ्तार
रतलाम। अवैध मादक पदार्थो के विरुद्ध जिले में चल रहे अभियान के तहत रतलाम पुलिस के ताल थाना को बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने करीब 03 किलो एमडी ड्रग्स के साथ करीब 2 किलो डोडाचुरा की तस्करी करते हुए 4 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार करते हुए करीब 3 करोड़ से अधिक का माल बरामद किया हैं। मामले का खुलासा शुक्रवार को एसपी अमित कुमार ने करते हुए टीम को 10 हजार रुपए के नगद ईनाम की घोषणा की हैं।
शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम रतलाम पर एएसपी राकेश खाखा की उपस्थिति में मामले का खुलासा करने हुए एसपी अमित कुमार ने बताया कि एसडीओपी आलोट शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ताल पतिराम डावरे के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ हेतु संदेहियों पर कड़ी नजर रखते हुए चेकिंग अभियान एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। दिनांक 03 अक्टूबर 2024 को मुखबीर से अंतरराज्यीय अवैध मादक पदार्थ तस्कर द्वारा अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप का सप्लाई होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना ताल जिला रतलाम पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग व्यवस्था एवं नाकाबंदी लगाई गई। दुध तलाई फंटा यात्री प्रतिक्षालय नागदा ताल रोड (चौकी खारवा कला) पर उनि दिनेश राठौड़ एवं पुलिस बल द्वारा नाकाबंदी के दौरान आरोपी सबा उर्फ फकिरुन्निशा पति नदीम शेख (26) जाति मुसलमान निवासी म.न. 201 फैस 01 सेक्टर 16 तलोजा थाना मुमरा नई मुम्बई, मोहम्मद नदीम पिता मो. आरीफ शेख जाति मुसलमान (27) निवासी म.न. 201 फैस 01 सेक्टर 16 तलोजा थाना मुमरा नई मुम्बई, सुल्तान एहमद पिता अलीजरार पाशा जाति मुसलमान (27) निवासी म.न. 401 रसीद कम्पाउंड थाना मुमरा मुम्बई, सलमान मोहम्मद पिता इकबाल खाँन जाति मुसलमान (23) निवासी म.न. 54 गली नम्बर , 01 कुरला थाना कुरला नई मुम्बई के कब्जे से 03 किलो एम.डी ड्रग्स व 01 किलो 898 ग्राम डोडाचूरा कुल कीमती 3 करोड़ 5 हजार रुपये को जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा 8/22,15 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही प्रकरण में अन्य खुलासे किये जावेंगे। आरोपियान की चल अचल संपत्ति की जानकरी भी प्राप्त की जा रही है।
एसपी ने दिया 10 हजार का ईनाम –
करीब 3 करोड़ से अधिक के अवैध मादक पदार्थ को लेकर जिले में हुई बड़ी कार्रवाई करने में ताल थाना प्रभारी पतिराम डावरे, चौकी प्रभारी खारवाकला दिनेश राठौर, सउनि आरसी भम्भोरिया, मदन सिंह डोडिया, प्रआर कमल सिंह, आर विश्वेन्द्र, सोहन परिहार, देवेन्द्र कायस्थ, प्रिया ठाकुर, राहुल पाटीदार, ईश्वर धाकड़, विश्वेन्द्र, हरिशंकर, सैनिक नेपाल सिंह एवं सायबर सेल रतलाम के प्र.आर. मनमोहन शर्मा, लक्ष्मीनारायण सुर्यवंशी, हिम्मतसिंह, आर.विपुल भावसार, मयंक व्यास की सराहनीय भूमिका रही। टीम की सफलता पर एसपी ने 10 हजार के ईनाम की घोषणा की। 

