• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

June 10, 2026

पड़ोसी ही निकला चोर! पिपलोदा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 5.75 लाख रुपए का माल बरामद

June 10, 2026

जावरा में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप : रिटायर शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

June 9, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, June 10
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»नहीं रहे मध्यप्रदेश की राजनीति के कद्दावर नेता, 07 विभागों के मंत्री रहे कुंवर भारतसिंह की कल राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम बिदाई
जावरा

नहीं रहे मध्यप्रदेश की राजनीति के कद्दावर नेता, 07 विभागों के मंत्री रहे कुंवर भारतसिंह की कल राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम बिदाई

EditorBy EditorDecember 6, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– समुचे राजपूत समाज के साथ राजनीति के गलियारों में शोक की लहर
– प्रदेश के पूर्व गृह एवं उद्योग मंत्री कुंवर भारतसिंह का लंबी बिमारी के चलते शुक्रवार को हुआ निधन
– शहर के साथ ही समुचे प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति
जावरा। मध्यप्रदेश की राजनीति के कद्दावर नेता, प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं उद्योग मंत्री तथा खेल एवं परिवहन मंत्री रहे कुंवर भारतसिंह का शुक्रवार को सुबह लंबी बिमारी के चलते 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। भारतसिंह ने 06 दिसंबर 24 को रतलाम हास्पिटल में सुबह करीब 7.30 बजे अंतिम सांस ली। नगर पालिका जावरा के पार्षद के साथ ही प्रदेश गृह, परिवहन, उद्योग, वन, जेल, श्रम और सहकरिता सहीत 7 विभागों के मंत्री रहे। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुनसिंह के कार्यकाल में प्रदेश के गृहमंत्री रहे, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के कार्यकाल में केबीनेट मंत्री रहे जावरा के साथ सीतामऊ से विधायक रहे। वर्तमान में भी कुंवर भारतसिंह मध्यप्रदेश कांग्रेस के अनुशासन कमेटी के प्रदेश संयोजक के साथ ही दशहरा उत्सव समिति जावरा और जिला बास्केट बल संघ जावरा के मुख्य सरंक्षक रहे, समाजसेवा के क्षैत्र में अग्रणी क्लब लायंस क्लब जावरा के मेम्बर एट लार्ज सदस्य रहे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और राजपूत बोर्डिंग रतलाम के संरक्षक  के साथ ही विभिन्न पदों पर रहे,  कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं में विभिन्न पदों पर रहकर समाजसेवा में सदैव अग्रणी रहे। अपनी दंबगता और प्रभावित कार्यशैली के चलते सिंह सदैव लोगों के दिलों में राज करते रहेंगे। सिंह का यु चले जाना जावरा के साथ ही समूचे प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है l
कुंवर भारतसिंह ने लगाए जावरा को विकास के पंख –
स्व.कुंवर भारतसिंह की राजनीतिक कार्यकाल की उपलब्धियां इतनी कि गिनने बैठी तो समय लगे। वैसे तो प्रदेशभर में कई काम करवाए लेकिन जावरा नगर की बात करें तो प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी बस स्टैंड इन्हीं के प्रयासों की देन है। 24 वीं बटालियन की स्थापना से लेकर जिले के पहले नवोदय स्कूल की स्वीकृति इनके दौर में हुई। 100 फीसदी विद्युतिकरण, दो डीई कार्यालय, आईए पुलिस थाना, 11.28 मिलियन घन मीटर क्षमता के सबसे बड़े रूपनिया जलाशय, कई डेम, जावरा-सीतामऊ रोड, चौपाटी पेयजल टंकी ही नहीं बल्कि शुगरमिल का राष्ट्रीयकरण, मजदूरों का बकाया भुगतान करवाने, ऋण लौटाने में भी महती भूमिका है। वह तो 1990 में चुनाव हार गए वरना जिस इंजीनियरिंग कॉलेज व औद्योगिक विकास की आज मांग हो रही, यह कब के स्थापित हो चुके होते। बल्कि इंजीनियरिंग कॉलेज तो स्वीकृत होकर स्टाफ आ चुका था। जमीन आवंटित हो गई थी। इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर के लिए जमीन आवंटित करवा दी थी लेकिन बाद के जनप्रतिनिधि इसे आगे नहीं बढ़ा पाए।
पार्षद से लेकर केबीनेट मंत्री तक रहे कुंवर भारतसिंह –
शुटिंग के साथ ही फुटबॉल और हॉकी के खिलाड़ी रहे कुंवर भारतसिंह ने वर्ष 1973 में पार्षद चुनाव जीता। 74 में मंडी डायरेक्टर बने। 78 में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष व 1980 में पहली बार विधायक बने। 82 में खेल एवं युवक कल्याण व वन उपमंत्री व 83 में गृह राज्यमंत्री रहे। वर्ष 1985 के दौर में तो एक तरह से आधा मंत्रालय इनके पास था। तब ये कैबिनेट में गृह एवं परिवहन मंत्री, जेल, उद्योग, श्रम, सहकारिता सहित 7 विभागों के मंत्री रहे। 98 में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री की कमान संभाली। फिर 1998 में पार्टी के कहने पर सीतामऊ जाकर 28 हजार वोटों से जीते तत्कालीन विधायक नानालाल पाटीदार को हराकर एमएलए बने।
राजपूत समाज और खेल जगत में भी था दखल –
पूर्व गृहमंत्री भारतसिंह का केवल राजनीति में ही नहीं वरन् समुचे राजपूत समाज और खेल जगत में गहरी पेठ रही हैं। सिंह क्षत्रिय महासभा व राजपूत बोर्डिंग के संरक्षक रहे, लगभग धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व खेल संस्थाओं में सक्रिय भागीदारी रही। वर्ष 1982 में इंटर जोनल व 1987 में प्री-एशिएन बॉस्केटबॉल स्पर्धा व 1988 में आल इंडिया लेवल टेबल टेनिस टूर्नामेंट तक करवाकर जावरा को खेल जगत में नई पहचान दिलाई।
राजकीय सम्मान के साथ कल होगी अंतिम बिदाई –
पूर्व गृहमंत्री सिंह की अंतिम यात्रा कल 07 दिसंबर 24 को प्रात: 10.30 बजे उनके निवास स्थान नृसिंहपुरा स्थित गढ़ी से निकलेगी। अंतिम संस्कार जावरा के ईदगाह के पीछे स्थित उनके पेतृक श्मशान पर राजकीय सम्मान के साथ होगा। मुखाग्नि उनके पूत्र नीतिराजसिंह द्वारा दी जाएगी। पूर्व गृहमंत्री के निधन पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी जावरा के साथ ही अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जावरा, जिला बास्केट बॉल संघ जावरा के साथ ही विभिन्न संगठनों, सामाजिक , धार्मिक संस्थाओं ने श्रृद्धासुमन अर्पित किए हैं। अंतिम यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की सूचना हैं।

Post Views: 340
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

महंगाई और NEET पेपर लीक पर भड़की युवक कांग्रेस, जावरा में मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ अभियान से किया विरोध

June 6, 2026

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैंप में किसानों को 15 करोड़ रुपए के ऋण वितरित

June 6, 2026

जावरा में फायर सेफ्टी ऑडिट : राठौर नर्सिंग होम, लायंस क्लब और जोयो होटल का निरीक्षण

June 5, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

By EditorJune 10, 2026

– रिंगनोद थाना क्षेत्र में ढोढर चौकी पुलिस की घेराबंदी सफल, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स…

पड़ोसी ही निकला चोर! पिपलोदा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 5.75 लाख रुपए का माल बरामद

June 10, 2026

जावरा में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप : रिटायर शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

June 9, 2026

100 किलो डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, माननखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

June 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

June 10, 2026

पड़ोसी ही निकला चोर! पिपलोदा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 5.75 लाख रुपए का माल बरामद

June 10, 2026

जावरा में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप : रिटायर शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

June 9, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.