जावरा। जैन सोशल ग्रुप मेंन द्वारा निरंतर किए जा रहे मानव सेवा, जीव दया एवं परोपकार के कार्यों से अभिभूत होकर समाजसेवी एवं युवा उद्योगपति श्री सुनील कोठारी ने जरूरतमंदों के लिए 51 ऊनी कंबल प्रदान किए। कड़ाके की सर्दी के बीच यह सेवा कार्य गरीब एवं असहाय लोगों के लिए राहत और संवेदनशीलता का संदेश लेकर आया।
इस अवसर पर कोठारी ने कहा कि मनुष्य जीवन केवल अपने और परिवार तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि परमार्थ के कार्यों से ही जीवन की वास्तविक सार्थकता सिद्ध होती है। मानव सेवा, जीव दया तथा पशु-पक्षियों की सेवा करने वाला व्यक्ति ही समाज के लिए प्रेरणा बनता है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को ऊनी कंबल उपलब्ध कराना अत्यंत पुण्य एवं मानवीय कार्य है।
कोठारी ने जैन सोशल ग्रुप मेन के अध्यक्ष अशोक चोपड़ा एवं उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि विगत एक माह से ग्रुप जिस समर्पण, संवेदना और निष्ठा के साथ सेवा कार्य कर रहा है, वह प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है। ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं।
आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों तक पहुंचेगा जेएसजी –
जैन सोशल ग्रुप मेन के अध्यक्ष अशोक चोपड़ा ने कहा कि हर जरूरतमंद तक सेवा पहुंचाना ही हमारा संकल्प है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी दिनों में ग्रुप जावरा के उन विद्यालयों में पहुंचेगा, जहां आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे अध्ययनरत हैं तथा जिनके पास स्वेटर, टोपी जैसी आवश्यक सामग्री का अभाव है। उन्हें यह सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में विमल सिसोदिया, सुभाष डूंगरवाल, कनेश मेहता, अशोक डूंगरवाल, नेमीचंद जैन, प्रदीप सिसोदिया, विजय चौहान, प्रदीप सेठिया सहित जैन सोशल ग्रुप मेंन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

