– सीएसपी युवराज सिंह चौहान व जिला प्रमुख विश्वराज सिसोदिया ने किया युवाओं का मार्गदर्शन
जावरा। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा स्थानीय सेंट पीटर्स स्कूल में भव्य भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जावरा सीएसपी युवराजसिंह चौहान तथा विशेष अतिथि जिला प्रमुख विश्वराज सिसोदिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संचालक प्रताप सिंह ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएसपी युवराजसिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासित और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। विद्यार्थी यदि अपने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें तो वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
चरित्र निर्माण से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव –
वहीं जिला प्रमुख विश्वराज सिसोदिया ने युवा और राष्ट्र निर्माण विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि चरित्र निर्माण से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। जब युवा अपने आचरण, संस्कार और विचारों को सुदृढ़ बनाते हैं, तभी भारत विश्व पटल पर मजबूती से खड़ा होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध के साथ आगे बढऩे का आह्वान किया।
विजेताओं ने पाए पुरुस्कार –
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विवेकानंद जी के आदर्शों पर आधारित विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में विकसीत भारत मे युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित भाषण में हर्षवी पोखरना तथा हितांश जैन विजेता रहे। जबकि नई शिक्षा नीति विषय में मान्या कुंवर तथा वैशाली स्वामी ने जीत हांसील की। सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक निलेश सुराणा और श्रीमती अंजु रही। संचालन मोहित पटेल ने किया। आभार सुजल मेहता ने माना
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

