जावरा। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले भर में यातायात नियमों के प्रति सचैत रहने और जागरुकता के लिए विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। जिसके तहत बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के दिशा निर्देशन में उपपुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय के मार्गदर्शन में रतलाम यातायात व जावरा यातायात द्वारा यातायात जागरुकता के तहत रैली व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे जीनियस पब्लिक स्कूल जावरा के विद्यार्थियों ने सुबेदार सोनु वाजपेयी के नेतृत्व में विभिन्न स्लोगन लिखी हुयी तख्तीया लेकर जागरुकता अभियान चलाया। तख्तियों पर हेलमेट लगाना जीवन बचाना, दो पहिया पर तीन सवारी न बैठना, सीट बेल्ट लगाये जीवन बचाये, ट्राफीक नियमो का पालन करे, सडक सुरक्षा-जीवन रक्षा, आदि स्लोगन लिखे थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

