– हार्टफुलनेस संस्था द्वारा कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को ध्यान, प्राणायाम व एकाग्रता के गुर सिखाए गए
जावरा। विश्व मेडिटेशन दिवस के उपलक्ष्य में हार्टफुलनेस संस्था द्वारा मॉडल स्कूल जावरा में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को मेडिटेशन की विभिन्न विधियों के माध्यम से मानसिक शांति, आत्म-संयम और एकाग्रता विकसित करने का प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर के दौरान भूपेश सोलंकी, राजेश शाह, सुबोध शर्मा एवं रमेशचंद्र सोनी ने विद्यार्थियों को सरल एवं प्रभावी तरीकों से मेडिटेशन करना सिखाया। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित ध्यान अभ्यास से तनाव कम होता है, स्मरण शक्ति बढ़ती है और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। विद्यालय की प्राचार्य निर्मला बैरागी ने भी विद्यार्थियों को ध्यान योग एवं प्राणायाम के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्वस्थ मन और शरीर के लिए मेडिटेशन अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर अलका पगारिया, मनुदेव सिंह चंद्रावत, मनोहर सिंह सिसोदिया, मनोज चतुर्वेदी, डूंगरसिंह खन्ना सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। तीन दिवसीय यह शिविर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

