– राजाखेड़ी और उकेडिय़ा के कंजर डेरों पर दी दबिश, 55 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा भी जब्त, 6 प्रकरण दर्ज
जावरा/रतलाम। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी तथा पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जावरा वृत्त क्षेत्र के रजाखेड़ी और उकेडय़िा स्थित कंजर डेरों पर सघन दबिश देकर तलाशी कार्रवाई की गई।
जिला आबकारी अधिकारी विकास मंडलोई ने बताया कि संयुक्त कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में उपयोग होने वाला लगभग 1,800 किलोग्राम महुआ लहान तथा 55 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। कार्रवाई में आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के अंतर्गत कुल 6 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जब्त महुआ लहान एवं हाथ भट्टी मदिरा की अनुमानित कीमत 1 लाख 91 हजार रुपये बताई गई है। आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
जावरा में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 1800 किलो महुआ लहान जब्त
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

