जावरा। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जावरा द्वारा रेडक्रॉस अध्यक्ष और अनुविभागीय अधिकारी त्रिलोचन गौड़ के निर्देशन में 12 बार या उससे अधिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी शेखर नाहर, बड़ावदा सेवा समिति के प्रवीण व्यास, रेडक्रॉस सोसायटी चेयरमैन वीरेंद्र सिसोदिया(केवी) रहे। सोसायटी ने अतिथियों एवं रत्तदाताओं का पुष्पमाला और सम्मान पत्र देकर सम्मान किया।
रक्तदान करने से होती है आनंद की अनुभूति –
इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने कहा कि मेरे जीवन का सर्वप्रथम नारा रक्तदान जीवनदान था, और मैंने छात्र जीवन से ही रक्तदान करना प्रारंभ किया था। रक्तदान करने के बाद जो आनंद की अनुभूति होती है वह कहीं और प्राप्त नहीं होती हैं। लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल धारीवाल ने बताया कि पूर्व में कॉलेज में अध्यनरत रहने के दौरान ही मैंने रक्तदान करना प्रारंभ कर दिया था और रक्तदान करते हुए नगर की विभिन्न संस्थाओं में कार्य करते हुए कई सारे रक्तदान शिविरों का आयोजन भी किया हैं।
रक्त की महत्ता डॉक्टर से ज्यादा कोई नहीं समझता –
नगर के प्रमुख स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अतुल मंडवारिया ने बताया कि एक डॉक्टर से ज्यादा रक्त की महत्वता को और कोई नहीं समझ सकता हैं। क्योंकि जब अस्पताल में उपचाररत मरीजों को तत्काल ब्लड की आवश्यकता होती हैं तो वह संबंधित परिजन तत्काल ब्लड की आपूर्ति के लिए जुट जाते हैं और रेड क्रॉस और अन्य संस्थाओं के माध्यम से त्वरित जरूरतमंद को ब्लड की व्यवस्था करने में सहयोग मिलता हैं।
इन रक्तदाताओं का हुआ सम्मान –
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी जावरा आशीष पोखरना का 60 बार, अजय जैन शाजापुर का 59 बार, रजनीकांत शाह का 51 बार, प्रवीण व्यास का 45 बार, रामगोपाल पाटीदार का 26 बार, अनिल दसेड़ा का 25 बार, अनिल पोरवाल का 25 बार, अमित पोखरना का 25 बार, अनिल धारीवाल का 20 बार और इसके साथ ही 20 से कम बार रक्तदान करने वाले दानदाता जिसमें गन्नू शर्मा, कपिल शर्मा, दिनेश सुराणा, आकाश दसेड़ा, रामनिवास पाटीदार, डॉ अतुल मंडवारिया और रेडक्रॉस के वाहन चालक अंसार खान का भी सम्मान किया। आयोजन में रेडक्रॉस सोसाइटी के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह तोमर, डायरेक्टर मुकेश भाटी उपस्थित रहे। संचालन कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल (मामा) ने किया। आभार वाइस चेयरमैन प्रदीप दसेड़ा ने माना।



०
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

