जावरा। मानव सेवा और समाज कल्याण की भावना को समर्पित श्री जैन दिवाकर बहुमंडल, बड़ावदा सेवा एवं रक्तदान संस्था तथा भारत विकास परिषद, शाखा जावरा के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार, 25 दिसंबर को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर स्वर्गीय सागरमलजी नाहर, स्वर्गीय मदनलालजी नाहर एवं स्वर्गीय श्रीमती संगीता जी नाहर की पुण्य स्मृति में आयोजित होगा।
रक्तदान शिविर 25 दिसंबर को प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जावरा स्थित अन्नक्षेत्र, रावण दरवाजा में संपन्न होगा। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से रक्त संग्रह किया जाएगा। आयोजक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में सेवा भावना को सशक्त बनाना है।
भारत विकास परिषद, शाखा जावरा के अध्यक्ष पप्पूसिंह राठौर, सचिव दिनेश भावसार एवं कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की है। वहीं श्री जैन दिवाकर बहुमंडल, जावरा की ओर से संरक्षक चित्रा ओस्तवाल, उप संरक्षक उषा कोचट्टा, अध्यक्ष प्रियंका जैन, सचिव गरिमा जैन एवं कोषाध्यक्ष नेहा संघवी ने कहा कि रक्तदान वास्तव में महादान है, जिससे अनेक जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।
रक्तदान हेतु इनसे करें सम्पर्क –
रक्तदान प्रकल्प प्रभारी के रूप में सुदीप भारती एवं नरेन्द्र गोधा इस शिविर का संचालन करेंगे। साथ ही रक्तदान हेतु संपर्क के लिए शेखर नाहर, प्रविण व्यास, सुदीप भारती एवं आकाश दसेडा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोजक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने जावरा शहर के समस्त नागरिकों, युवाओं एवं समाजसेवियों से विनम्र आग्रह किया है कि वे इस पुनीत अवसर पर उपस्थित होकर रक्तदान महादान जैसे मानव सेवा कार्य को सफल बनाएं और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

