भोपाल/जावरा। विधानसभा क्षेत्र में अतिदोहित क्षेत्र होने से जल स्तर अत्यंत नीचे जाने पर सरकार ने विभिन्न स्थानों पर डेम निर्माण की स्वीकृति दी गई, जिससे क्षेत्र के किसान को बेहतर सिचाई सुविधा मिल रही है।। उक्त बात जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान कही। डॉ पांडेय ने बजट के समर्थन में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संवेदनशीलता से स्वास्थ्य, उद्योग, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, कृषि संबधित विभिन्न योजनाओं को लागू कर प्रदेश को विकसित राज्यो की श्रेणी में अग्रणी खड़ा करने का प्रयास किया है। पीएम श्री एम्बुलेंस योजना के माध्यम से विभिन्न घटनाओ में घायलों की समय पर जान बचाई गई। वहीं मेडिकल कालेजो की संख्या बढ़ाई गई। पूरे प्रदेश में औद्योगिक वातावरण बेहतर हुए हैं। विभिन्न स्थानों पर रिजनल इंडस्ट्री समिट और कॉन्क्लेव से निवेश निरंतर बढ़ रहा है। अकेले रतलाम में आयोजित इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में दो लाख करोड़ का निवेश आया हैं। इसके अलावा रोजगार के अवसर निरंतर बढ़ रहे है।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

