• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, September 29
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»विहान संस्थापन समारोह : नई जिम्मेदारियों के साथ लीनेस डिस्ट्रिक्ट ने भरी नई उड़ान
जावरा

विहान संस्थापन समारोह : नई जिम्मेदारियों के साथ लीनेस डिस्ट्रिक्ट ने भरी नई उड़ान

EditorBy EditorJanuary 25, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– लीनेस डिस्ट्रिक्ट एमपी-1 कृष्णिका का संस्थापन एवं पदग्रहण समारोह विहान संपन्न
– नवीन पदाधिकारियो ने ली पद की शपथ, विजेताओं ने पाए पुरुस्कार
– नए क्लबों को मिला चार्टर
जावरा। सेवा, समर्पण और अनुशासन ही किसी भी सशक्त संगठन की पहचान होते हैं। लीनेस जैसी संस्थाएँ समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत आधारशिला हैं। ऑल इंडिया में चार मल्टीपल के तहत लीनेस संगठन मानव सेवा के क्षैत्र में बीते पांच सालों से लगातार काम कर रहा हैं।
यह विचार लीनेस मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 2 सरगम की मल्टीपल प्रेसिडेंट तथा शपथ अधिकारी अंजना जैन ने लीनेस डिस्ट्रिक्ट एमपी-1 कृष्णिका के 5 वें संस्थापन समारोह एवं प्रथम केबीनेट बैठक के दौरान कहीं। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, विधायक जावरा, ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला शक्ति जब संगठित होकर सेवा के क्षेत्र में उतरती है, तो उसका प्रभाव समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचता है। लीनेस संगठन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य प्रेरणादायी हैं। उन्होंने संगठन को निरंतर प्रगति एवं सफलता की शुभकामनाएँ दीं। समारोह में मल्टपील प्रशासनिक सचिव पूजा जैन, मल्टीपल फांउडर साधना भण्डारी, डिस्ट्रिक्ट चीफ एडवाईजर सुनीता फरक्या, पास्ट डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेट प्रभा जैन, निवृतमान डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट कल्पना बंडी मंचासीन रही। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण और दीप प्रज्वल्लन से हुआ। गणेश वंदना शिवानी सोनी ने प्रस्तुत की। स्वागत गीत और प्रार्थना चंचल गादिया ने की। ध्वज वंदना पुष्पा गुप्ता ने की।
ली पद और गरिमा की शपथ –
ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स के अंतर्गत लीनेस डिस्ट्रिक्ट एमपी -1 कृष्णिका का संस्थापन समारोह मंशापूर्ण रोड स्थित होटल कर्नावट एवेन्यू पर आयोजित हुआ। जिसमें शपथ अधिकारी तथा मल्टीपल प्रेसिडेंट अंजना सिंघल ने डिस्ट्रिक्ट के समस्त क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्षों के साथ-साथ सभी माइक्रो कैबिनेट मेंबर्स, डायरेक्टर्स, माइक्रो चेयरपर्सन एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन को शपथ दिलाई। इसके अतिरिक्त डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष आभा शर्मा, डिस्ट्रिक्ट सचिव (प्रशासनिक) कविता चौहान, डिस्ट्रिक्ट सचिव (सेवा गतिविधि) को शपथ दिलाई। मल्टीपल प्रेसिडेंट के जीवन परिचय का वाचन डायरेक्ट्री संपादक कामिनी राठौर ने किया। वहीं नवीन डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेट के जीवन परिचय का वाचन जावरा क्लब अध्यक्ष विनीता सोनी ने किया। एमओपी का दायित्व गायत्री अरोड़ा और जागृति ठक्कर ने निभाया। ढोल ढमाकों के साथ नई प्रेसिडेंट को लेकर आए –
संस्थापन समारोह के दौरान सभी की शपथ उपरांत डिस्ट्रिक्ट एमपी 1 कृष्णिका की सत्र 2026 की नई डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पुष्पा वरुण को ढोल ढमाकों के साथ पास्ट डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट व होम क्लब जावरा की सदस्याऐं पुष्प वर्षा के बीच लेकर आए। जहां शपथ अधिकारी ने डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस पुष्पा वरुण को भी विधिवत शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण उपरांत निवृतमान डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट कल्पना बंड़ी ने नवीन डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पुष्पा वरुण को कार्यभार सौंपा। पदभार उपरांत नवीन डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पुष्पा वरुण ने सभी के साथ और सहयोग के साथ सत्र 2026 में सेवा के नए आयाम स्थापित करने की बात कहीं। साथ ही उन्होने वर्ष भर की जाने वालीे गतिविधियों से सभी को अवगत करवाया। शपथ के पश्चात सभी पदाधिकारियों को डिस्ट्रिक्ट पिन पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं नए क्लब खोलने वाले स्पांसर्स के साथ नवीन क्लब अध्यक्षों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान दिया गया।
लक्ष्य का हुआ विमोचन, कमलकारों ने पाया सम्मान –
समारोह के दौरान अतिथियों के डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारयों के करकमलों से डिस्ट्रिक्ट डायरेक्ट्री लक्ष्य तथा डिस्ट्रिक्ट पीन का विमोचन किया गया। साथ ही नगर के समस्त कलमकारों को पुष्पमाला व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी मंचासीन अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ एसके वरुण ने एक डेवोशनल गीत की प्रस्तुति दी। विजेताओं ने पाए पुरुस्कार –
संस्थापन समारोह में आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम इंदु भंडारी, द्वितीय चंचल गादिया और कविता राजपुरोहित रही, जबकि तृतीय कोमल पोरवाल रही। कलश सजाओं प्रतियोगिता में प्रथम पुष्पा साहु, द्वितीय संतोष शर्मा तथा तृतीय वत्सला अजमेरा रही। फ्लावर बुके सजाओं प्रतियोगिता में प्रथम कोमल पोरवाल, द्वितीय संजीता जैन, सरोज गुप्ता तथा तृतीय चंचल गादिया रही। वेल लीनेस का अवार्ड ने प्रेरणा राठौर ने जीता, बम्पर लक्की ड्रा की विजेता रूपाली मोदी रही। साथ ही होम क्लब जावरा के 10 तथा अन्य सभी क्लबों के 10 लक्की ड्रा के विजेता रहे। जिन्है अतिथियों क हाथा पुरुस्कृत किया गया।
००००००००००००००००००००

Post Views: 149
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

By EditorSeptember 28, 2026

– विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में हुई चिकित्सकों की…

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.