– शिक्षा और स्वास्थ के क्षैत्र में विकास को लेकर मिली कई सौगाते
जावरा/भोपाल। जावरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा शिक्षा और स्वास्थ के क्षैत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं, वहीं शिक्षा और स्वास्थ को लेकर लगातार विधानसभा में भी प्रश्न लगाकर विभिन्न मुद्दों को रखा जा रहा हें।
इसी कड़ी में बुधवार को विधान सभा में विधायक डॉ पाण्डेय के प्रशन के जवाब में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ मंत्री ने बताया कि के पिपलौदा में स्वास्थ्य क्षेत्र को विस्तारित करते हुए विभिन्न स्वीकृतियां दी गई है। विगत तीन वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में 19 उपस्वास्थ्य केंद्रों सहित 26 स्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति दी गई हैं। डिप्टी सीएम शुक्ल ने बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों व स्टाफ के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। विगत 3 वर्षों में क्षेत्र में 50 बिस्तरीय सिविल हॉस्पिटल पिपलौदा में, 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिंगनोद में, दो स्थानों पर संजीवनी क्लिनिक के अलावा 19 स्थानों पर उपस्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति दी गई हैं। डॉ पांडेय के अन्य प्रश्न पर स्वास्थ्य मंत्री शुक्ल ने बताया कि क्षेत्र के पिपलौदा में सिविल हॉस्पिटल का निर्माण अगले वर्ष मार्च तक पूर्ण करने का लक्ष्य हैं। पिपलौदा में ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का कार्य पूर्ण हो गया है। इसके अलावा पिपलौदा में एक बेसिक लाइफ स्पोर्ट सहित 4 एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई हैं।
कमला नेहरु स्कूल का हेरिटेज भवन की होगी मरम्मत –
विधायक डॉ पांडेय के अन्य प्रश्न पर स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जावरा व पिपलौदा में सांदीपनि विद्यालयों की स्वीकृति दी गई हैं। पिपलौदा में विद्यालय का निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूर्ण कर पूर्ण क्षमता से छात्र छात्राओ को प्रवेशित किया जाएगा।सांदीपनि विद्यालय जावरा में विभिन्न अतिरिक्त कार्यो की मांग की जा रही हैं। आडिटोरियम, पहुच मार्ग निर्माण और हेरिटेज भवन के संधारण के लिए प्राक्कलन बनाया गया हंै। इसी तरह कमला नेहरू कन्या स्कूल का भवन भी हेरिटेज भवन है,जिसके मरम्मत व संधारण के लिए लगभग 5.50 लाख रु की राशि स्वीकृत की गई थी। विस्तृत प्राक्कलन भी बनाया जा रहा है जिसके पश्चात स्वीकृति दी जाएगी। शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने बताया कि मॉडल स्कूल के स्टाफ क्वार्टर को स्कूल के शिक्षकों व स्टाफ कर्मचारियों को आवंटित किया जा रहा है।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

