• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा: हैप्पी सीनियर सिटीजन मंच ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों का सम्मान

July 29, 2026

बड़ावदा में दिनदहाड़े दुकान से 14,700 रुपए की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

July 28, 2026

जावरा CSP युवराज सिंह चौहान ने ऑफिस की सीढिय़ों पर बैठकर सुनी दिव्यांग महिला की फरियाद, दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

July 28, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, July 29
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»65 वर्षीय महिला के साथ पुलिस ने किया दुर्रव्यवहार … जिला पंचायत सदस्य ने उठाये सवाल
जावरा

65 वर्षीय महिला के साथ पुलिस ने किया दुर्रव्यवहार … जिला पंचायत सदस्य ने उठाये सवाल

EditorBy EditorOctober 1, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– अंतराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर महिला को 9 घंटे शहर पुलिस थाने पर बैठाया
– जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ ने पहुँचे, मामला सुलझाया

जावरा। अंतराष्ट्रीय वरिष्ट नागरिक दिवस के दिन जहा शहर के वरिष्ट नागरिकों को सम्मानित भी किया जा रहा है। वही जावरा नगर के शहर थाने में 65 वर्षीय पर्दानशी वरिष्ट विधवा महिला को 9 घंटे बिना किसी वजह के बैठाकर  रखा और उसको अपमानित किया गया।
जिला पंचायत सदस्य  डीपी धाकड़ ने बताया कि 30  सितम्बर को दोपहर 3  बजे परिया बी को पुलिस ने पुछताछ के लिए बुलाया था। जिसके बाद रात को 8 बजे तक महिला को थाने में बैठा रखा था। पुलिस छोडऩे को तैयार नहीं थी इसकी सूचना महिला के परिजनों ने किसान नेता डीपी धाकड़ को दी तब धाकड़ थाने पहुंचे तो परिजनो ने बताया कि २९ सितंबर को हमारे घर में कुछ असामाजिक तत्वों ने घूस कर मारपीट की इसकी सूचना हमने थाने पर दी तो उल्टी हम पर ही कार्रवाई कर दी और आज हमको थाने पर बुलाकर बैठाया और कहां कि तुम्हारे पर मुकदमा दर्ज है और कार्रवाई नहीं करने के एवज में हमसे १५०० रुपए की मांग की जा रही है। लेकिन महिला के पूत्र के पास रुपए नहीं होने के चलते महिला को थाने पर बैठाए रखा है।
पुलिस अधिकारियों से धाकड़ ने की चर्चा –
परवेज से चर्चा के बाद डीपी धाकड़ ने पुलिस के अन्य अधिकारियों को फोन करके बताया कि थाने में इस तरह का र्दुव्यवहार हो रहा है और जब हम लोग थाने पहुंचे तो यहां कोई सुनने वाला नहीं है, थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और सिरे से इस बात को खारिज किया कि किसी ने पैसा नहीं मांगा है। इस पर धाकड़ ने कहा कि थाने के अंदर कैमरे लगे हुए हैं आप केमरे में बता दीजिए पता चल जाएगा किसने पैसे मांगे हैं, अगर हमारा आदमी झूठ बोल रहा है तो उस पर मुकदमा दर्ज किया जावे। लाख प्रयासों के बाद कैमरे खंगाले गए परंतु जिस लोकेशन पर पैसे मांगने वाला पुलिसकर्मी बताया जा रहा था तथा प्रवेश द्वार पर भी कहीं कैमरा चालू नहीं मिला। इस बात पर धाकड़ ने कहा कि जब थाने में आदमी ट्रेस नहीं हो रहा है तो केमरे किस काम के। इस तरह तो पुलिस नगर में चोरी की घटना होने पर चोर को कैसे पकड़ेगी।
रात ११ बजे पहुंचे सीएसपी –
धाकड़ ने बताया सीएसपी को फोन लगाया रात 11 बजे तक सीएसपी थाने पहुंचे। इससे पूर्व थाना प्रभारी इधर-उधर फोन कॉल करते रहे धाकड़ ने कहा कि रतलाम पुलिस महकमा पूर्ण रूप से अपनी कार्य क्षमता खो चुका है, अधिकारी सिर्फ चुनावी एजेंडे पर काम कर रहे हैं। रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल लौढा जब से रतलाम आए हैं तब से चोरी बढ़ रही है। धाकड़ ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई प्रश्न लगाए तथा जब थाने पर भीड़ जमा होने लगी धाकड़ ने सब लोगों को थाने पहुंचने से मना किया। रात 11.30 बजे उच्च अधिकारियों ने परिजनों एवं धाकड़ को विश्वास दिलाया कि घर में घुसने पर मारपीट करने की धारा विवेचना कर 452 बढ़ाई जाएगी और पैसे मांगने वाले पर विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी। तब कहीं जाकर परिवार वालों के साथ धाकड़ महिला को लेकर थाने से बाहर आए।

Post Views: 218
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा: हैप्पी सीनियर सिटीजन मंच ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों का सम्मान

July 29, 2026

जावरा CSP युवराज सिंह चौहान ने ऑफिस की सीढिय़ों पर बैठकर सुनी दिव्यांग महिला की फरियाद, दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

July 28, 2026

बड़ावदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 14.50 लाख रुपए का मादक पदार्थ बरामद

July 28, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा: हैप्पी सीनियर सिटीजन मंच ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों का सम्मान

By EditorJuly 29, 2026

– शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता : राजेन्द्र शर्मा – सम्मान एवं मिलन समारोह में…

बड़ावदा में दिनदहाड़े दुकान से 14,700 रुपए की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

July 28, 2026

जावरा CSP युवराज सिंह चौहान ने ऑफिस की सीढिय़ों पर बैठकर सुनी दिव्यांग महिला की फरियाद, दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

July 28, 2026

बड़ावदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 14.50 लाख रुपए का मादक पदार्थ बरामद

July 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा: हैप्पी सीनियर सिटीजन मंच ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों का सम्मान

July 29, 2026

बड़ावदा में दिनदहाड़े दुकान से 14,700 रुपए की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

July 28, 2026

जावरा CSP युवराज सिंह चौहान ने ऑफिस की सीढिय़ों पर बैठकर सुनी दिव्यांग महिला की फरियाद, दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

July 28, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.