जावरा। रतलाम जिले की पिपलौदा तहसील के गांव सोहनगढ़ उन्नत कृषक रामचन्द्र पिता भंवरलाल पाटीदार मंगलवार को इंदौर के आकाशवाणी पर खेती गृहस्थी कार्यक्रम के तहत किसानों को खेती के नए नए तरीकों से अवगत कराएंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारणा आकाशवाणी कें इंदौर केन्द्र से मंगलवार को शाम 7 बजकर 21 मिनीट से 8 बजे तक अपनी बात रखेंगे।
प्रसारण के दौरान पाटीदार जैविक खाद बनाने की सफल विधी, कृषक देशी गाय के ताजे गोबर से मात्र तीन दीन में अमृत संजीवनी खाद, जैविक खाद बना सकेंगे। इस खाद को सभी फसलो में दे सकते हैं। खड़ी फसल में व फसल बोने से पहले कीस प्रकार देना होगा सारी जानकारी बतायेंगें।
उल्लेखनीय है कि पाटीदार विगत 50 सालों से आकाशवाणी व दिल्ली दूरदर्शन के माध्यम से किसान भाइयो का मार्गदर्शन करते रहे हैं। आकाशवाणी के माध्यम से पाटीदार ने किसान भाइयों से मेरा नीवेदन किया हैं कि रसायनीक उर्वरक व रसायनीक कीट नाशक का उपयोग ज्यादा नहीं करे कम से कम करें। अधीक पैदावार लेने की होड़ में आवश्यकता से अधीक उपयोग करके हमारी जमीन की जल धारण क्षमता, पैदावार क्षमता घटा दी हैं। हमे अपनी जमीन को बन्जर बनने से बचाने, प्रदुषण को दुषीत होने से बचाने हेतु जैविक खेती अपनाना होगा।
किसान भाई अपनी कम से कम 4 से 5 बीघा जमीन को पूर्णत: जैविक पद्धति से करें। पूर्णत: जैविक कृषि के लिए हमें चार से पांच साल तक किसी भी रासायनिक व कीटनाशक का उपयोग नहीं करना हैं। अमृत संजीवनी खाद, केचुआं खाद तथा कम्पोस्ट खाद देना होगी। हमे जैविक अन्न, जेनिक दाले, जैविक सब्जीया उगानी होगी। हम देख रहे कैंसर, हार्ट अटैक, बीपी, शुगर, ब्लोकेज जैसी घातक बिमारियों की चपैट में आज बच्चों से लेकर जवान आ रहे हैं। इन बिमारियों से बचने हमें जैविक खेती पर आना पड़ेगा। ताकि हमार परिवार स्वस्थ रहे, गाँव स्वस्थ रहे, देश स्वस्थ रहे, हमारा राष्ट्र स्वस्थ रहे सुरक्षीत रहे ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

