UCMAS जावरा के नन्हे गणितज्ञों ने रचा कीर्तिमान, 8 मिनट में हल किए 200 सवाल
जावरा । फीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल में 20 दिसंबर को आयोजित UCMAS जावरा लेवल प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी अद्भुत गणना क्षमता से सभी को चकित कर दिया। प्रतियोगिता में जावरा के विभिन्न विद्यालयों से आए 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और मात्र 8 मिनट में 200 गणितीय प्रश्न हल कर अपनी बौद्धिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति और तेज़ सोचने की क्षमता देखने योग्य रही। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया, जो आगामी राज्य (स्टेट) एवं राष्ट्रीय (नेशनल) स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जावरा का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेश आर्य (भाजपा संभाग प्रभारी), यतींद्र सकलेचा, विद्यालय की डायरेक्टर निधि विनीत बाफना, स्कूल प्रिंसिपल डॉ. एस. गौरी, वाइस प्रिंसिपल राकेश पाल , UCMAS कोर्स इंस्ट्रक्टर श्रद्धा माहेश्वरी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अतिथियों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी UCMAS जावरा के मैनेजिंग डायरेक्टर ए.बी. हन्नान ने दी। उन्होंने बताया कि UCMAS कार्यक्रम बच्चों के मानसिक विकास, आत्मविश्वास और गणनात्मक कौशल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध हो रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

