– महिला अटेंडर आवश्यक रुप से रखने के लिए कहा
– नाबालिक बच्चों के बनाए चालान, वसुला 23 हजार का समन शुल्क
जावरा। जिले में पुलिस कप्तान अमित कुमार के निर्देश पर सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में ट्रेफिक सुबेदार सोनु वाजपेयी ने गुरुवार को स्कूल बसों की चैकिंग करते हुए नाबालिक बच्चों द्वारा दुपहिया वाहन चलाने तथा क्षमता से अधिक सवारी बैठाने को चालानी कार्रवाई की। इस दौरान करीब 23 हजार से अधिक का समन शुल्क भी वसुला गया।
ट्रेफिक सुबेदार सोनु वाजपेयी ने गुरुवार को निजी स्कूलों की बस की चैकिंग की, इस दौरान स्कूल बसों में छात्राऐं भी मिली, लेकिन बसों पर महिला अंटेडरं नहीं मिली, जिस पर जिन बसों में छात्राएं रहती हैं, उन बसों में अनिर्वाय रुप से महिला अंटेडर रखने की हिदायत दी, नहीं मिलने पर अगली बार बड़ी चालानी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी, साथ ही स्कूल बस चालक युनिफार्म में भी नहीं मिले, बीमा, फिटनेस आदि भी उचित नहीं मिले, जिस पर चालानी कार्रवाई की गई।
3 नाबालिकों के बनाए चालान, पालकों से की चर्चा –
स्कूल बसों की चैकिंग के साथ ही ट्रेफिक अमले ने दुपहिया वाहनों पर स्कूल आने वाले छात्राओं की भी जांच की, तो सभी वाहन चलाने वाले नाबालिक मिले, वहीं दुपहिया वाहनों पर क्षमता से अधिक सवारी मिली, जिस पर तीन नाबालिक छात्राओं पर चालानी करते हुए, उनके अभिभावकों से बात कर उन्है वाहन नहीं चलाने के लिए कहा। स्कूल बस चैकिंग और नाबालिक वाहन चालकों पर गुरुवार को चालानी कार्रवाई करते हुए करीब 23 हजार 900 रुपए का समन शुल्क वसुला। ट्रेफिक सुबेदार वाजपेयी ने बताया कि स्कूल बसों की चेकिंग और नाबलिक वाहन चालकों पर यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




००००००००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

