– जावरा के नामचीन मिठाई विक्रेताओं के यहां तापतौल विभाग ने की कार्रवाई
रतलाम। त्यौहारी सीजन में उपभोक्ताओं को सही दाम और सही वजन के साथ शुद्ध मिठाईयां मिले, इसको लेकर जिला कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशानुसार लगातार खाद्य विभाग कार्रवाई कर रहरा हैं। इसी कड़ी में क्वाटिंटी में झोल करने की शिकायतों पर कार्रवाई करने के निर्देश जिला कलेक्टर ने दिए। जिस पर बुधवार को उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में निरीक्षक नाप-तौल रतलाम भारत भूषण ने जावरा शहर में स्थित मावा, मिठाई एवं नमकीन निर्माता एवं विक्रेता संस्थानों पर नाप-तौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं का निरीक्षण किया। जिसमें जावरा के अरोड़ा मिष्ठान भण्डार पिपली बाजार, कान्हा स्वीट्स एण्ड बेकरी पिपली बाजार, देवश्री नमकीन पुरानी धान मण्डी, प्रकाश नमकीन पिपलोदा रोड़, सेनी श्री नमकीन एवं मिष्ठान, पिपलोदा रोड़ पर नाप-तौल विभाग के अधिनियम और नियमों के उल्लंघन एवं दण्डनीय होने से अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है।
शिकायत करें, तत्काल होगी कार्रवाई –
नाप तौल निरीक्षण भारत भुषण ने उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पैकेज बंद वस्तुएं खरीदते समय निमार्ता/पैककर्ता का नाम व पूर्ण पता, वस्तु का नाम, वस्तु की शुद्ध मात्रा, वस्तु का अधिकतम विक्रय मूल्य (सभी करों सहित), यूनिट सेल प्राईज, वस्तु के निर्माण का माह व वर्ष, बेस्ट बिफोर का माह व वर्ष एवं उपभोक्ता शिकायत करने के लिए व्यक्ति/कार्यालय का नाम, पता, टेलीफोन नंबर और ईमेल पते के साथ-साथ एम.आर.पी से अधिक विक्रय करना या एम.आर.पी. को कांटकर/मिटाकर/स्टीकर लगाकर ग्राहकों के साथ ठगी करने का प्रयास किया गया तो उसकी शिकायत नापतौल विभाग में को करें, ऐसे दुकानदारों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।


०००००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

