जावरा l स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा गौशाला तालीदाना में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। राष्ट्र संत नमन महाराज,गौशाला संरक्षक के.के. सिंह कालूखेड़ा,विधायक प्रतिनिधि प्रांजल पांडेय,गौशाला अध्यक्ष गजराज सिंह राठौर गज्जू बना,भाजपा महामंत्री महेश सैनी,जावरा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा,उपाध्यक्ष मन्ना लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष मदन सिंह चौरडिया,सचिव रामेश्वर पाटीदार, संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह चंद्रावत द्वारा गोवर्धन की आकृति पूजा अर्चना की गई।इसके पश्चात गौमाता की पूजा कर आरती उतारी गईl गोवर्धन पूजन के उपरांत गौशाला समिति एवं अथिति द्वारा गौसेवकों का वस्त्र एवं मिठाई वितरित कर सम्मान किया गया। गौशाला समिति द्वारा इस अवसर पर सवा क्विंटल दलिया की लापसी बनाकर गायों को खिलाई गईl इस अवसर पर कमलेश पाटीदार,अंबाराम पंचेवा,रघुवीर सिंह आंजना,विक्रम सिंह भाट खेड़ी, शिवनारायण मामटखेडा,नारायण सिंह चिकलाना,भानुप्रताप सिंह सहित सैकड़ों गौभक्त उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन चरण सिंह चंद्रावत ने किया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

