– शहर के सिविल हास्पीटल में महिलाओं ने देखा पीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
– जनप्रतिनिधियों ने किया सम्बोधित
जावरा। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का श्री गणेश बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रेदश के धार जिले की बदनावर तहसील के भैसोला में किया। जिसका सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी शासकीय चिकित्सालयों में देखा गया। शहर के शासकीय अस्पताल में भी अभियान का शुभारंभ हुआ। जिसमें क्षेत्रीय पार्षद श्री रजत सोनी ने कहा कि मातृ शक्ति की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह अभियान संपूर्ण देश में प्रारंभ किया है इस अभियान का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं को उठाना चाहिए, समाज, राष्ट्र और परिवारों की धारणा मातृ शक्ति के बिना अधूरी हंै। पार्षद प्रतिनिधि राजेश धाकड़ ने कहा कि आज मातृ शक्ति ने जागरूकता का परिचय देते हुए हर क्षेत्र में आगे हैं। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का लाभ उठाना चाहिए।
अभियान का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ सेवाओं का मजबूत करना –
सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालडिय़ा ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना हैं, गर्भवती महिलाओं की जांच, पोषण, एनीमिया, उच्च रक्तचाप, शुगर, कैंसर, टीबी, कुष्ठ रोग, दंत रोग, मानसिक स्वास्थ्य आदि की स्क्रीनिंग भी की जाएगी तथा महिलाओं का समग्र स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा, उपचार भी दिया जाएगा, साथ ही रक्तदान पखवाड़ा मनाया जाएगा। पखवाड़े के अंतर्गत साफ स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
देखा पीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण –
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। इसका सीधा प्रसारण कार्यक्रम में उपस्थितजनों को दिखाया गया। अतिथियों का स्वागत डा अरुण गुप्ता, डा अर्पणा पटेल, खेरुनिशा खान, श्वेता सिंह, कैलाश पवार, भारत सिंह, दिनेश उपाध्याय आदि ने किया। संचालन शैलेन्द्र कुमार दवे ने किया। आभार गोपाल राठौर ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

