– नपाध्यक्ष अनम 22 दिन ही हज उमराह यात्रा पर गई, चार्ज उपाध्यक्ष को दिया
– वित्तिय कामों को छोड़कर करेंगे नपाध्यक्ष के सभी काम
जावरा। नगर पालिका परिषद जावरा की परिषद को करीब ढाई साल पुरे होने आए हैं, ढाई साल बाद यानी आज 10 दिसंबर 24 से नगर पालिका अध्यक्ष का पदभार नपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा संभालेंगे। कारण हैं, नगर पालिका अध्यक्ष अनम कड़पा का छुट्टी पर जाना। दरअसल नपाध्यक्ष अनम कड़पा 22 दिन की हज उमराह की यात्रा पर गई हैं, ऐसे में वह अगले 22 दिन का नपाध्यक्ष का अपना चार्ज नपा उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा को देकर गई हैं। लेकिन इस दौरान कोचट्टा नपाध्यक्ष का केवल प्रशासनिक कार्यभार ही संभालेंगे, उन्है वित्तिय अधिकारी नहीं रहेंगे। सीएमओ दुर्गा बामनिया ने बताया कि नपाध्यक्ष चंद दिनों के लिए छुट्टी गई हैं, यदि वे 3 महिने से अधिक के अवकाश पर जाती तो शासन स्तर से नपा उपाध्यक्ष को प्रशासनिक के साथ वित्तिय भार भी संभालना पड़ता। लेकिन महज 22 दिन के अवकाश के चलते कोचट्टा को केवल प्रशासनिक काम ही करना हैं, उन्है किसी प्रकार का कोई वित्त संबंधी काम नहीं करना हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

