– चौपाटी चौराहे पर ट्रेफिक सिग्नल के पास लगे सभी ठेलों के हटाने के दिए निर्देश
– बस स्टेण्ड पर दुकानों के बाहर सामान रखने वालों को दिया अल्टीमेटम
जावरा। शनिवार को सुबह सुबह नपा सीएमओ दुर्गा बामनिया एक्शन मोड़ में नज़र आई। शहर के चौपाटी क्षैत्र में सफाई व्यवस्था की नब्ज टटोलने निकली सीएमओ बस स्टेण्ड पर ठेलागाडिय़ों द्वारा कचरा फैलाते देखकर भड़क गई और सभी को अपने ठेलों के पास डस्टबीन रखने की हिदायत दी, साथ ही नहीं रखने पर चालान बनाने के निर्देश कर्मचारियों को दिए। बस स्टेण्ड पर दुकान के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भी सीएमओ दो टुक कहां कि सामान बाहर रखकर अतिक्रमण किया तो सामान जब्त कर लिया जाएगा और मोटा चालान काटने की बात भी कहीं।
सुलभ काम्पलेक्स संचालक से बोली ठेका हो जाएगा निरस्त –
बस स्टेण्ड पर सफाई का जायजा लेती हुई सीएमओ बस स्टेण्ड पर संचालित सुलभ काम्पलेक्स भी पहुंची, जहां पर्याप्त सफाई नहीं होने और अव्यवस्थाओं तथा रेट लिस्ट नहीं लगी होने पर सीएमओ काम्पलेक्स संचालक पर भड़की और उसे फटकार लगाते हुए कहा कि सुलभ काम्पलेक्स का मेंटेनेंस करों, कलर करवाओं, रेट लिस्ट लगाओं, व्यवस्थित सफाई करों, नहीं तो ठेका निरस्त कर दिया जाएगा।
ट्रेफिक सिग्नल के पास नहीं रहे एक भी ठेला –
शहर के प्रमुख और सबसे व्यस्त चौपाटी चौराहे पर हाथ ठेला वालों के चलते जाम की स्थिति बनी रहती हैं, ऐसे में शनिवार को सुबह निरीक्षण के दौरान सीएमओ मेट करण कल्याणे और पवन कल्याणे से कहा कि सभी ट्रेफिक सिग्नल के समीप एक भी ठेला दिखाई नहीं देना चाहिए, इन ठेलों के अन्य स्थान पर लगवाओं, यदि चौराहे पर एक भी ठेला दिखा तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मेट, दारोगा के साथ नपा के सफाईकर्मी व नपा कर्मचारी मौजुद रहे।
०००००००००००००००००००० 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

