जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती पूर्व पहाडिय़ा रोड, जावरा में आज वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र विवेक सराफ एवं गौरव सिंघल रहे।
समारोह में वर्ष भर की शैक्षणिक उपलब्धियों, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, परीक्षा परिणामों एवं अन्य सहशैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 250 भैया-बहनों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विवेक भारती शिक्षण समिति के अध्यक्ष अजीत चतर, सचिव तन्मय सोनी, लोकेश शर्मा, राधेश्याम पोरवाल, शीतल चोरडिया, विद्या तिवारी, पार्षद शिवेंद्र माथुर सहित समिति के समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय की प्राचार्य रेनू बाला शर्मा एवं समस्त आचार्य परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने अपने संबोधन में मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन और सतत अभ्यास से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के साथ खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनसे पूरा परिसर उत्साह और आनंद से भर गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

