– लुहारी में भव्य अन्नकूट महोत्सव, सुंदरकांड, महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन
जावरा। श्री कैलाशबाबू सगरस बाऊजी महाराज, लुहारी वाले के पावन दरबार में इस वर्ष भी अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। आयोजन समिति द्वारा समस्त धर्मप्रेमी महानुभावों को इस पुण्य अवसर पर सादर आमंत्रित किया गया है।
आयोजन की शुरुआत 20 दिसंबर 2025, शनिवार को रात्रि 8 बजे सुंदरकांड पाठ से हुई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति अपेक्षित है। इसके पश्चात 21 दिसंबर 2025, रविवार को प्रात: 11 बजे से भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन 21 दिसंबर 2025, रविवार को दोपहर 12.15 बजे से 4 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी वितरण किया जाएगा, जिसमें भक्तगण प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। यह संपूर्ण आयोजन श्री सगरस बाऊजी मंदिर, रतलाम रोड, लुहारी में संपन्न होगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री कैलाशबाबू सगरस बाऊजी पब्लिक चैरिटेबल एवं पारमार्थिक ट्रस्ट, लुहारी द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

