जावरा। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल द्वारा इस वर्ष गोवर्धन पूजन कार्यक्रम के अन्तर्गत श्री गोपाल इफ्तेखार गौशाला जावरा में गोवर्धन पूजन का कार्यक्रम विधायक प्रतिनिधि प्रांजल पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से गोवर्धन पर्वत और गौमाता की पूजा अर्चना की गई। साथ ही गौमाताओं को आहार खिलाकर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रांजल पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में गोवर्धन पूजा एवं गौमाता की पूजन समाज एवं प्राकृति से जुड़ने का काम करते है। श्री गोपाल इफ्तेखार गौशाला इस क्षैत्र में करीब 125 वर्षों से यह कार्य कर रही है। इसलिये निश्चिय यह गौशाला गौमाता की सेवा में लगी हुई है। इस के लिए विशेष रूप से अध्यक्ष कैलाशजी विजयवर्गीय एवं समस्त गौभक्त बधाई के पात्र है। सभी गौसेवकों का शाल श्रीफल एवं पुरूस्कार देकर सम्मान किया।
प्रारंभ में गौशाला के अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय ने स्वागत भाषण एवं संस्था का परिचय दिया। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री महेश सोनी, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, जनपद पंचायत जावरा सीईओ बलवन्त नलवाया मंचासीन थे। पूजन विधी पंडित महेशकुमार शर्मा ने कराई। गौशाला समिति के उपाध्यक्ष मोहन पटेल, पवन मोदी, रामविलास धाकड़, बंकट धाकड़, गोपाल सेठिया, राजेन्द्र श्रोत्रिय, केशरीमल कासोट, डाॅ.अजय उपाध्याय, डाॅ.पी.एस.कुशवाह, पी.टी. क्षीरसागर, माया मोदी सहित अनेक गणमान्य एवं गौभक्त उपस्थित थे। संचालन आई.पी. त्रिवेदी (एडवोकेट) एवं आभार सचिव अरविन्द पाटीदार ने माना।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

