• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

June 10, 2026

पड़ोसी ही निकला चोर! पिपलोदा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 5.75 लाख रुपए का माल बरामद

June 10, 2026

जावरा में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप : रिटायर शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

June 9, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, June 10
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»शिव भक्त सेवा समिति की सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा 10 को मिंडाजी से निकलेगी, 12 को पहुंचेगी सैलाना
जावरा

शिव भक्त सेवा समिति की सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा 10 को मिंडाजी से निकलेगी, 12 को पहुंचेगी सैलाना

EditorBy EditorJuly 23, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– कावड़ यात्रा को लेकर मंगलवार को स्वामीजी की कुटिया पर हुई बैठक
– कावड़ यात्रा के फोल्डर और पोस्टर का किया विमोचन
जावरा। शिव भक्त सेवा समिति द्वारा पिछले वर्ष प्रारम्भ की गई सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा इस बार द्वितीय वर्ष में मनकामेश्वर मंदिर मिंडाजी से 10 अगस्त को प्रारम्भ होकर केदारेश्वर महादेव सैलाना 12 अगस्त को पहुंच कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सम्पन्न होगी। आयोजन को लेकर मंगलवार को खाचरौद रोड़ स्थित स्वामीजी की कुटिया पर बैठक आयोजित की गई।
शिवभक्त सेवा समिति के संस्थापक प्रांजल पांडेय ने स्थानीय स्वामीजी की कुटिया पर आयोजित बैठक में बताया कि इस वर्ष समिति द्वारा निकाली जाने वाली कावड़ यात्रा की तैयारी धूमधाम से की जा रही है। कावड़ यात्रा 10 अगस्त को मनकामेश्वर मंदिर मिंडाजी से पूजा कर प्रात: 8 बजे चंबल नदी से जल भर कर प्रारम्भ होगी। जहाँ से गोंदी धर्मसी, रोला, रिंगनोद, बनवाड़ा, रोजाना होते हुए सायं 5 बजे जावरा में भगवान जागनाथ महादेव पहुंच कर नगर भ्रमण करते हुए इंदिरा कालोनी में रात्रि विश्राम करेगी। 11 अगस्त को पुन: रेलवे फाटक, चौपाटी, पिपलौदा रोड, हरियाखेड़ा फंटा, बाराखेड़ा, सुखेड़ा फंटा, अयाना, राकोदा ,पिपलौदा, कमलाखेड़ा, गणेशगंज, शेरपुर होते हुए ग्राम आंबा में रात्रि विश्राम करेगी तथा 12 अगस्त को आंबा से प्रारंभ होकर सैलाना होते हुए केदारेश्वर पहुंच कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर संपूर्ण मानव जगत, क्षेत्र की उन्नति, खुशहाली की कामना करते हुए प्रार्थना की जाएगी। सनातन धर्म को एक रुप करने में अपनी सहभागिता करें –
इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए लोकप्रिय विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने भी भगवान भोलेनाथ की इस सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा में सम्मिलित होने के लिए शिवभक्तों को आग्रह करते हुए कहा कि वर्ष में एक बार आने वाले भोलेनाथ के पवित्र माह श्रावण मास के दौरान देश,विदेश में शिवभक्त भोलेनाथ की आराधना कर समूचे सनातन हिन्दू धर्म को एकरूप करने में अपनी सहभागिता करते है, इस दौरान देशभर में शिवभक्त कावड़ के माध्यम से पवित्र नदियों से जल लेकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर देश,दुनिया खुशहाली की कामना करते है।हमारा सौभाग्य होगा कि हम भी इस सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाली यात्रा में सम्मिलित होकर धर्म जागरण का परिचय दे। इस दौरान जावरा विधानसभा के सैकड़ों गांवों से शिवभक्तों ने सम्मिलित होकर यात्रा की सफलता हेतु अपने अपने विचार रखे।इस दौरान उपस्थित शिवभक्तों ने सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा मार्ग वाले पोस्टर, फोल्डर का विमोचन किया ।

Post Views: 247
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

महंगाई और NEET पेपर लीक पर भड़की युवक कांग्रेस, जावरा में मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ अभियान से किया विरोध

June 6, 2026

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैंप में किसानों को 15 करोड़ रुपए के ऋण वितरित

June 6, 2026

जावरा में फायर सेफ्टी ऑडिट : राठौर नर्सिंग होम, लायंस क्लब और जोयो होटल का निरीक्षण

June 5, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

By EditorJune 10, 2026

– रिंगनोद थाना क्षेत्र में ढोढर चौकी पुलिस की घेराबंदी सफल, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स…

पड़ोसी ही निकला चोर! पिपलोदा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 5.75 लाख रुपए का माल बरामद

June 10, 2026

जावरा में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप : रिटायर शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

June 9, 2026

100 किलो डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, माननखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

June 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

June 10, 2026

पड़ोसी ही निकला चोर! पिपलोदा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 5.75 लाख रुपए का माल बरामद

June 10, 2026

जावरा में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप : रिटायर शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

June 9, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.