– सीएम राईज स्कूल में मनाया प्रवेशोत्सव
जावरा। सीएम राइस विद्यालय में नवीन सत्र का शुभारंभ प्रवेश उत्सव व स्कुल चले हम कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। अतिथि पूर्व जनपद अध्यक्ष रामविलास धाकड़ ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं पालको को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही संस्कारों की जड़ है, शिक्षा नें हीं पूरे विश्व में सकारात्मक परिवर्तन किए है। विद्यार्थीकाल में अर्जित ज्ञान भविष्य की नींव रखता है, सभी विद्यार्थीगण पूरे मनोयोग से शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास पर ध्यान केंद्रित करे। सहायक संचालक ‘योति पटेल ने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि भविष्य की चुनौतियों का निडर होकर सफलता पूर्वक सामना करने के लिए विद्यार्थीगण अपने गुरुओं के ज्ञान का पूरा लाभ उठाएं। अपना एक लक्ष्य निर्धारित कर उस अनुक्रम में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़े। मां सरस्वती की वंदना ‘योति भावसार ने प्रस्तुत की।
विद्यालय प्राचार्य राजेंद्र बोस ने मध्य प्रदेश शासन की सीएम राइज अवधारणा, उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए शासन द्वारा संचालित छात्रहित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। उप प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अर्जित उपलब्धियों एवं विद्यालय में संचालित विविध गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस मौके पर विद्यालय की सभी कक्षाओं में सर्वो’च अंक प्राप्त मेद्यावी छात्र-छात्राओं और उनके पालकों का स्वागत-स मान किया गया। वहीं नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर स मान किया गया। इस दौरान सभी कक्षा के विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया।
इन्होने किया अतिथियों का स्वागत-
अपारसिंह गंभीर, सीमा मेहता, जया मोदी, मुकेश गेहलोत, राकेश डारिया, रीना धाकड़, कवलजीत सिंह, नरेंद्रसिंह, कैलाशचंद्र कपासिया, जाकिर खान, हर्षा नामदेव, शीतल सोनी, साक्षी शर्मा, सुरभि आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन सुनील सोनी ने तथा आभार राधेश्याम गेहलोत ने माना।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

