– ग्राम भूतेड़ा के रहवासियों ने जावरा पहुंच की शिकायत
जावरा। समीपस्थ ग्राम भूतेड़ा के रहवासियों ने गांव की शासकीय जमीन पर व्याप्त अतिक्रमण हटाने की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी जावरा से की है। ग्रामीणों ने बताया कि उज्जैन-जावरा रोड़ पर भूतेड़ा फंटे के समीप कई वर्षो पूर्व सगस बावजी का स्थान था, जहां नीम का पेड़ भी लगा था। इस स्थान पर काफी संख्या में लोगों का आना जाना था। लेकिन कुछ वर्षो पूर्व कतिपय लोगों द्वारा इस स्थान से सगस बावजी का स्थान हटाकर वहां पर अवैध तरीके से विशेष वर्ग का धार्मिक स्थान बनाए जाने का काम किया जा रहा है। यहा स्थित नीम का पेड़ भी काट दिया गया है। कतिपय लोगोंं द्वारा यहां टेन्ट व कनात की आड़ में अवैध निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों के प्रदेश के नए मुखिया मोहन यादव के निर्देश हवाला देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि जिस भी शासकीय भूमि पर अतिक्रमण उसे तत्काल प्रभाव से हटाते हुए प्रशासन के हवाले किया जाए। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों ने भी अनुविभागीय अधिकारी से उक्त स्थान पर किया जा रहा अतिक्रमण हटाने की मांग की है। इस दौरान भूतेड़ा के बड़ी संख्या में रहवासी मौजुद रहे।


