• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

August 15, 2026

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, August 16
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»शादी का झांसा देकर महिला के साथ बलात्कार करने वाले फरार ईनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जावरा

शादी का झांसा देकर महिला के साथ बलात्कार करने वाले फरार ईनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

EditorBy EditorSeptember 19, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– मामले के दो आरोपी हो चुके थे पूर्व में गिरफ्तार
– फरार इरफान पिस्टल पर एसपी ने रखा था 5 हजार का ईनाम
रतलाम। शादी का झांसा देकर महिला के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपी पर पूर्व से ही करीब 12 प्रकरण पंजीबद्ध हैं। वहीं मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, फरार आरोपी पर एसपी ने 5 हजार का ईनाम भी घोषित किया था। जिसे स्टेशन रोड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस थाना स्टेशन रोड़ रतलाम पर पीडि़त महिला ने 21 अगस्त 24 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसे इरफान पिस्टल निवासी अशोक नगर से जान पहचान हुई तथा इरफान बोला कि मैं तेरे से शादी करुंगा। इरफान द्वारा शादी का झांसा देकर करीबन तीन चार माह से एक कमरा लेकर रख रहा है और पीडि़ता के साथ गलत काम कई बार किया। फिर उसने अपने दोस्तो इरफान औऱ यूनुस को घर बुलाया औऱ महिला से जान पहचान कराई। पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि मोहर्रम वाले दिन इरफान घर से चला गया और उसने शाम को इरशाद व युनूस निवासी चमारीया नाका रतलाम को मेरे कमरे उकाला रोड पर भेजा व दौनो वही रहे इरशाद औऱ इसके भाई युनूस ने मुझे कुछ खिलाया औऱ उस रात में दोनो भाईयो ने मेरे साथ बारी बारी से बलात्कार किया। फिर सुबह करीबन 6 बजे अपने कमरे पर गई औऱ इरफान को पुरी घटना बताई। इस बात से इरफान मुझे रखना नही चाहता। अभी आठ दिन पहले मैने अस्पताल में चैक करवाया तो मालूम पडा कि मैं दो माह गर्भवती हुं।
अश्लील विडियो बनाकर किया ब्लैक मेल –
पीडि़त महिला ने बताया कि पिछले 20 दिन से इरशाद औऱ इसका भाई यूनूस मुझे मेरा अश्लील विडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान कर रहे है । जिस पर 20 अगस्त 2024 को मैं इरशाद के घर दोपहर 12 बजे गई और बोला कि तुने मेरे साथ गलत किया है मैं प्रेग्नेंट हो गई हुं तु मुझे रख ले तो इरशाद ने मना किया बोला जा तु बच्चा गिरवा दे अगर रिर्पोट करने जायेगी तो तुझे जान से खत्म कर देगें । ये घटना सिराज को बताई जो मेरे मोहल्ले में रहता है। इरशाद औऱ यूनुस ने मुझे खिलाकर मेरे साथ बलात्कार किया है औऱ मेरा अश्लील विडियो बनाया तथा इरफान पिस्टल ने भी मुझे शादी का झांसा देकर तीन चार महिने मेरा शारिरिक शोषण किया तथा मुझे बदनाम करके छोड दिया है । रिपोर्ट पर से थाना स्टेशन रोड रतलाम पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 70(1), 351(2) बीएनएस 3 (2) (वीए), 3(1)(डब्ल्यू) () एससी/एसटी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है ।
फरार आरोपी पर पुलिस ने रखा था ईनाम –
पीडि़त महिला की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने 23 अगस्त 2024 को आरोपी आरोपी इरशाद अलि पिता लियाकल अलि जाति सैय्यद मुसलमान (21) एवं मो. युनुस पिता लियाकल अलि जाति सैय्यद मुसलमान (19) निवासीयान मकान नम्बर 08 टायर गली चमारिया नाका रतलाम को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण मे आरोपी इरफान पिस्टल निवासी हरमाला रोड रतलाम का घटना दिनांक से ही फरार था जिसकी पतारसी के लगातार प्रयास किये जा रहे थे। प्रकऱण की गंभीरता को दृष्टीगत रखते हुए आरोपी इरफान पिस्टल की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000/- रुपये राशि की उद्घोषणा की गई थी।
आरोपी इरफान पिस्टल में पूर्व से दर्ज हैं 12 मुकदमे –
फरार आरोपी पर ईनाम की घोषणा होने के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अति. पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन मे स्टेशन रोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की पतारसी में लगाया। जिसमें पुलिस को सफलता मिली और आरोपी इरफान पिस्टल को मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोपी इरफान पिस्टल के विरुध थाना माणकचौक पर महिला से छेडछाड, अवैध वसुली, मारपीट, अवैध शस्त्र रखने, जिलाबदर उल्लघंन सहित कुल 12 अपराध पंजीबद्ध हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी मे निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड, प्र.आर. हेमन्त परमार, ज्ञानेन्द्रसिंह चौहान, मनीष यादव, राजु अमलियार, आर धीरेन्द्र गोखले की सराहनीय भूमिका रही।

Post Views: 248
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

August 15, 2026

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026
Don't Miss
जावरा

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

By EditorAugust 15, 2026

– ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां – डॉ.…

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026

तिरंगे की शान, देशभक्ति की उड़ान : महावीर जैन नेशनल स्कूल में पूर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह

August 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

August 15, 2026

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.