– हार्टफुलनेस हैदराबाद के प्रशिक्षकों ने शिक्षक शिक्षिकाओं को दिया ध्यान योग का प्रशिक्षण
– तीन दिवसीय ध्यान शिविर मै शिक्षक शिक्षिकाओं ने सीखे बच्चों में एकाग्रता लाने के गुर
जावरा। ऐसी अवस्था जिसमें आप दिव्य यान में बैठ कर परम शक्ति के ध्येय में स्थापित हो जाए। उसे ध्यान कहते है। दिनांक 8 जुलाई से 10 जुलाई तक स्थानीय सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल जावरा में संस्था हार्टफुलनेस द्वारा योग और ध्यान का शिविर शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए आयोजित किया गया। जावरा की संस्था के प्रमुख श्री सुबोध शर्मा द्वारा इसका संचालन किया गया।
प्रथम दिवस डॉ उमा परमार, अनिता गांधी, स्मिता श्रीवास्तव (उज्जैन एवं नागदा) के साथ सुबोध शर्मा ने योग और ध्यान की आवश्यकता समझाते हुए शरीर को असीम शांति कैसे प्रदान की जाए, उस प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। डॉ उमा ने बताया कि हम पूज्य दाजी के प्रशस्त मार्ग पर चलते हुए इस शून्य भाव को औरों को देने का प्रयास कर रहे है। द्वितीय दिवस उज्जैन संभाग के संस्था कॉर्डिनेटर संजय खंडेलवाल और शिवम् उज्जैन ने विचारों को शुद्ध करने और आंतरिक सफाई की क्रियाविधि समझाई।
शिक्षक शिक्षकाओं के लिए योग व ध्यान अनिवार्य –
अंतिम दिवस गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर उज्जैन से डॉ संगीता पाटकर और जयंत पाटकर ने अपने अनुभवों के आधार पर ध्यान और योग को शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए अत्यंत आवश्यक माना। उन्होंने कहा कि आप सभी विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के सूत्रधार और साक्षात् गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिलिपि हैं, जो भारत वर्ष को नए होनहार देने के यज्ञ में शामिल है। आप सभी के लिए इसको आत्मसात करना आवश्यक है, ताकि भारत का भविष्य और उज्जवल हो।
संस्था के प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने बताया कि हम सदेव से उन्हीं पद्धतियों को अपनाते है, जिससे विद्यार्थियों का भविष्य निर्माण हो। इस बार हमने हमारी संस्था के मूल यानि शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित करवाया है। संस्था के मैनेजर भाविक मूणत ने बताया कि विगत तीन दिवसों में मै स्वयं इस महान कार्य में सहभागी रहा और अपने आंतरिक अनुभवों को शब्दों में बयान नहीं कर सकता। फिर भी इतना जरूर कहूंगा कि ऐसा कुछ दिव्य मेरे भीतर घटित हुआ है कि इसे मैं दीर्घ काल तक विस्मृत नहीं कर सकता। संस्था के उप प्राचार्य शालीन जोशी और सुबोध शर्मा ने अतिथियों का आभार माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

