– एक लायसेन्स पर चलेगी एक ही दुकान, सुरक्षा की जिम्मेदारी सभी की
जावरा l शहर के इकबालगंज मेला मैदान पर लगी अस्थाई पटाखा मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को एसडीएम सुनील जायसवाल और सीएसपी युवराज सिंह चौहान ने पटाखा व्यापारियों की बैठक ली, जिसमे दुकानदारो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए l बैठक में शहर थाना प्रभारी जीतेन्द्रपाल सिंह जादोंन ने कहा कि सभी दुकानदार मुख्य रूप से दुकान के बाहर लाइसेंस लेमिलेट करके लगाना, दुकान के सामने पानी का ड्रम, रेत की बाल्टी, शॉर्ट सर्किट की स्थिति में CO2 गैस सिलेंडर, दुकान में किसी भी प्रकार का बिजली से चलने वाला उपकरण ना हो, ना ही दुकान के अंदर किसी भी प्रकार की वायरिंग, दुकानदार रात्रि में अपने-अपने दुकान में सोएगा, सिक्योरिटी हेतु चौकीदार रखेंगे, कोई भी अपनी दुकान पर माचिस या बीड़ी तंबाकू सिगरेट आदि का सेवन नहीं करेगा ना ही किसी भी ग्राहक को करने देगा l
इसके अतिरिक्त सभी अपनी-अपनी दुकान पर बिजली का अस्थाई कनेक्शन रहेगा, कोई भी बैटरी से चलने वाली लाइट का इस्तेमाल नहीं करेगा, सभी घर आने-जाने में प्रयुक्त वाहन को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करेगा, एक लाइसेंस पर एक ही दुकान चलेगी, कोई भी दुकानदार किसी भी ग्राहक को अपनी दुकान पर जबरदस्ती नहीं बुलाएगा, सभी लाइसेंस धारी लाइसेंस की शर्तों का नियमानुसार पालन करेंगे, बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को भी हिदायत दी गई की बिजली कनेक्शन व्यवस्थित तरीके से करेंगे ताकि किसी भी प्रकार का शाट सर्किट जैसी स्थिति निर्मित ना हो, नगर पालिका कर्मचारियों को भी हिदायत दी गई की फायर ब्रिगेड व वॉटर टैंकर 24 घंटे चालू स्थिति में मैदान में रहेद्य बैठक में नगर पालिका सीएमओं राहुल शर्मा ने कहा की दुकानों के बिच जो जगह रखी गई है उस जगह में कोई भी सामान नहीं रखेगा द्य बैटरी का उपयोग नहीं करने के लिया कहा l



