– घोष की धून पर अतिथियों ने किया ध्वजारोहण
जावरा। पहाडिय़ा रोड़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पर स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। घोष की धून पर अतिथि के रुप में शामिल श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष शिवप्रतापसिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान संगठन मंत्री जितेन्द्रसिंह चन्द्रावत, विवेक भारती शिक्षण समिति जावरा अध्यक्ष अजीत चत्तर, सचिव तन्मय सोनी, सहसचिव लोकेश शर्मा, डॉ.विद्या तिवारी, दीनदयाल मेहता, सुमन मेहता, बंसीलाल पोरवाल, सुशील मेहता, रवि गुल्या, दीपक साधु, रेणुबाला शर्मा उपस्थित रहे।
शुभारंभ माँ सरस्वती और प्रणवाक्षर ऊ एवं भारत माता की वंदना एवं उपासना के साथ हुआ। ध्वजारोहण उपरांत राष्ट्रगान का गायन और भारत माता का जय घोष हुआ। भैया -बहिनों ने राष्ट्रगीतों पर अपनी प्रस्तुतियां दी। स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताते हुए भैया -बहिनों ने हिन्दी, अंग्रेजी एवं संस्कृत भाषा में अपने भाषण प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि शिवप्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम ऐसे कार्य करें जिससे दिन -प्रतिदिन देश की उन्नति हो हमें अपनी संस्कृति एवं संस्कारों को बचाना होगा, हमारे पर्यावरण की रक्षा करनी होगी, भारत आत्मनिर्भर बन रहा हैं। हमें चाहिए कि हम स्वदेशी अपनाये। यह छोटी-छोटी जवाबदारियां हैं इसे ही देश भक्ति कहते हैं। हमारे द्वारा सभी कार्य ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक करना राष्ट्र की सबसे बड़ी सेवा है। सभी भैया बहिन को अपने जीवन महापुरुष की गाथाओं से प्रेरणा लेना चाहिए हम हिन्दू राष्ट्र की ओर आगे बढ़ रहे हैं। एक जूट होकर राष्ट्र भावना से कार्य करें । विशेष अतिथि जितेंद्रसिंह बरखेड़ी ने भी सम्बोधित किया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

