– छ: संकुलों में सम्पन्न हुए विविध खेल आयोजन, सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने विजेता छात्र-छात्राओं को किए प्रमाण पत्र वितरित
जावरा। विधानसभा अंतर्गत सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन छ: संकुलों — शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय असावती, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिंगनोद, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपलिया जोधा, शासकीय हाई स्कूल गोंदिधर्मंसी, शासकीय हाई स्कूल कलालिया एवं शासकीय हाई स्कूल रोजाना में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस खेल महोत्सव में संकुल अंतर्गत समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के दौरान खो-खो, कबड्डी, रस्साकसी, क्रिकेट, वॉलीबॉल, सितौलिया एवं मैराथन रैली जैसे विविध खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें बालक एवं बालिका खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खेल भावना का परिचय दिया।
सांसद गुप्ता ने वितरित किए विजेताओं को प्रमाण पत्र –
शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय असावती में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता ने विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिंगनोद में विधायक प्रतिनिधि प्रांजल पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि मनोज मेहता, कलालिया में जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि हरिओम शाह, तथा पिपलिया जोधा में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मांगीलाल पांचाल, राजेंद्रसिंह देवड़ा मंडल अध्यक्ष, सहायक संचालक ज्योति पटेल, तहसीलदार पारस वैश्य, संबंधित सरपंचगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
23 दिसंबर को जावरा में होगा विधानसभा स्तरीय आयोजन –
सहायक संचालक शिक्षा ज्योति पटेल ने बताया कि प्रत्येक संकुल से प्रत्येक खेल में बालक एवं बालिका टीमों का चयन किया गया। ये सभी चयनित टीमें आगामी 23 दिसंबर को जावरा में आयोजित विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में सहभागिता कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। सांसद खेल महोत्सव ने क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

