– जावरा पब्लिक स्कूल में विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव
जावरा। सांसद खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन की दिशा देने वाला अभियान है। खेलों से जुड़कर युवा न सिर्फ शारीरिक रूप से मजबूत बनता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाता हैं।
यह उद्गार भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जावरा पब्लिक स्कूल में आयोजित विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 के अवसर पर व्यक्त किए। मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस महोत्सव में जावरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, जिला महामंत्री महेश सोनी, विधायक प्रतिनिधि प्रांजल पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, रेडक्रॉस सोसायटी चेयरमेन विरेन्द्र सिसौदिया (केवी) ने खिलाडिय़ों को सम्बोधित किया। आयोजन में पार्षद रजत सोनी, शिवेन्द्र माथुर, दशरथ कसानिया, महामंत्री मनीष ऊंटवाल, नंदकिशोर महावर, किरण सोनी आदि उपस्थित रहे।
जोश और अनुशासन से दिया खेल भावना का परिचय –
संस्था डायरेक्टर कमल मूणत ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात स्वागत-सत्कार कार्यक्रम संपन्न हुआ और परेड मार्च के साथ विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ किया गया।
इन खेलो में खिलाडिय़ों ने दिखाया दम –
खेल महोत्सव के अंतर्गत खो-खो, कबड्डी एवं वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बालक एवं बालिकाओं ने पूरे जोश, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ भाग लिया। जावरा पब्लिक स्कूल द्वारा सभी प्रतिभागी खिलाडय़िों के लिए समुचित व्यवस्थाएं एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। दिनभर चले इन खेल आयोजनों ने विद्यार्थियों में खेलों के प्रति उत्साह को नई ऊर्जा दी। अंत में अतिथियों ने सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, आयोजकों एवं प्रतिभागी खिलाडिय़ों की सराहना करते हुए
उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

