संभाग स्तरीय खो- खो प्रतियोगिता में फिनिक्स के छात्र का चयन
जावरा । फिनिक्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय खो-खो शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए टीम में जगहा प्राप्त की | देवास में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में फिनिक्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का चयन किया गया। संस्था डायरेक्टर विनित-निधि बाफना, प्राचार्य डॉ. गौरीएस ने बताया कि विद्यालय के आयुष अम्बाराम-पाटीदार ने 17 वर्ष बालक खो-खो टीम मैं और अनुप्रिया- शांतिलाल जी बामता ने भी 17 वर्ष बालिका खो-खो टीम मैं उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता यह प्रतियोगिता 17 सितंबर को देवास में खेली जाएगी | इस उपलब्धि पर कोच दिपेंद्र सिसोदिया के साथ स्कुल स्टाफ ने छात्र को बधाई देते हए उज्जवल भविष्य की कामना की।

