– शिविर में सैंकड़ो लोगों ने लिया स्वास्थ लाभ
जावरा। कैलेंडर नववर्ष 2026 के शुभारंभ को जनसेवा के संकल्प के साथ मनाते हुए लायंस क्लब जावरा द्वारा सेवा आपके द्वार अभियान के अंतर्गत गुरुवार, 1 जनवरी को कृषि उपज मंडी प्रांगण, पिपलोदा में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. पवन पाटीदार, समाजसेवी योगेंद्र सिंह राठौर एवं मंडी सचिव गजराज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
मानव सेवा ही सर्वोच्च धर्म – यश जैन
लायंस क्लब जावरा के अध्यक्ष यश जैन एडवोकेट ने कहा कि सेवा आपके द्वार अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को सीधे आमजन तक पहुँचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक या दूरी के कारण उपचार से वंचित न रहे। लायंस क्लब जावरा सदैव मानव सेवा को अपना धर्म मानकर कार्य करता आया है। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे नि:शुल्क शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं, क्योंकि समय पर स्वास्थ्य जाँच से गंभीर बीमारियों की पहचान और उपचार संभव होता है। लायंस क्लब जावरा एवं संजीवनी फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा यह सेवा कार्य प्रेरणास्पद है।
सैकड़ों नागरिकों ने लिया स्वास्थ्य लाभ –
दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में पिपलोदा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच करवाई। इस अवसर पर लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुजानमल कोचट्टा, गोपाल सेठिया, सजी वर्गिस, विपिन चौरडिय़ा, अजय चौरसिया, शिविर संयोजक संजयपुरी गोस्वामी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समापन अवसर पर क्लब कोषाध्यक्ष राकेश पी. कोचट्टा ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, लायंस क्लब सदस्यों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी शिविर निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

