जावरा । जन आक्रोश यात्रा लेकर जावरा पहुँचे पूर्व केबिनेट मंत्री जीतू पटवारी को सहारा इंडिया से पीड़ित जमाकर्ताओ द्वारा सहारा इंडिया संघर्ष समिति न्याय मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया ।
ज्ञापन में बताया गया कि मध्य प्रदेश में सहारा इंडिया से पीड़ित करोड़ो निवेशको को सहारा से भुगतान नहीं मिल पा रहा है जिससे आमजन में आक्रोश व्याप्त है हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जारी सहारा रिफंड पोर्टल लांच किया गया जिसमे भी कई कमी है जिसकी वजह से भुगतान प्रक्रिया में विलंब हो रहा है मात्र ₹10000 की राशि देकर जनता को लॉलीपॉप दिया जा रहा है संपूर्ण भुगतान के विषय में कोई गारंटी नहीं दी जा रही है इसी विषय में 14 मार्च 2023 को प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के निवास स्थान भोपाल पर सभी कार्यकर्ता एकत्रित होकर सहारा से संपूर्ण भुगतान के संबंध में ज्ञापन दिया था। इस विषय पर पुर्व मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया था कि आपका संपूर्ण भुगतान हमारी सरकार बनते ही करवाएंगे और हमारे चुनावी घोषणा पत्र में आपकी मांग रखी जाएगी। प्रदेश प्रभारी गिरजा शंकर दायम और नगर अध्यक्ष प्रकाश धाकड़ ने पूर्व केबिनेट मंत्री जीतू पटवारी से आह्वान किया कि मध्य प्रदेश के समस्त सहारा पीड़ित का आक्रोश आपकी जन आक्रोश रैली में शामिल करें साथ ही कांग्रेस के घोषणा पत्र में भी उनकी मांग को जोड़ने का आव्हान किया है। इस अवसर पर गिरजा शंकर दायम, प्रकाश धाकड़,भंवरलाल बामता,जगदीश माली,राजेंद्र कुमार सेठिया ,संजय पाठक, रामगोपाल गहलोत,सुरेश जैन, जीवन दायम, मुकुंद सोलंकी, दिनेश सैनी, वर्दीचंद धनोतिया ,विक्रम सिंह पवार ,दिनेश राठौर, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

