• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

तिरंगे की शान, देशभक्ति की उड़ान : महावीर जैन नेशनल स्कूल में पूर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह

August 14, 2026

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल में तहसील स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

August 14, 2026

MP Breaking: मध्यप्रदेश में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट और मॉल

August 13, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, August 14
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»अपनी दुकान से महज 10 मीटर की दूरी पर ही ट्रक की चपैट में आया युवक, हो गई मौत
जावरा

अपनी दुकान से महज 10 मीटर की दूरी पर ही ट्रक की चपैट में आया युवक, हो गई मौत

EditorBy EditorJune 12, 20251 Comment
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– आजीविका चलाने सर्किंट हाऊस सर्विंस रोड़ पर टायर पंचर की दुकान लगाता था दिलीप
– गुरुवार को सुबह भी दुकान खोलने ही घर से निकाला था दिलीप
जावरा। मृत्यु एक शाश्वत सत्य हैं, इसे कोई टाल नहीं सकता हैं, लेकिन कभी कभी कुछ मौत ऐसी भी होती हैं, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता हैं। ऐसी ही एक मौत गुरुवार को हुई, रोज की तरह अपनी दुकान खोलने घर से निकले जावरा के पत्रकार कॉलोनी निवासी दिलीप पिता शंकरलाल राठौर की अपनी ही दुकान से महज 10 मीटर की दूरी पर ही तेज गति से आ रहे ट्रक की चपैट में आने से मौत हो गई। इस घटना को जिसने भी देखा व सुना वह स्तब्ध रह गया। दिलीप फोरलेन पर सर्किंट हाऊस रोड़ के समीप सर्विस रोड़ पर टायर पंचर की छोटी सी दुकान संचालित कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दिलीप रोज की तरह सुबह अपनी दुकान खोलने जा रहा था, लेकिन फोरलेन पर बैठी गायों को भगाने के चक्कर में वह मंदसौर की और से आ रहे एक ट्रक की चपैट में आ गया और उसकी मौत हो गई। हादसा होते ही चौराहे पर मौजुद लोगों ने तत्काल निजी वाहन से दिलीप को जावरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित किया हैं। हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार हैं। गुरुवार को सुबह करीब पौने 9 बजे के आसपास दिलीप अपने घर से दुकान खोलने निकाला था, लेकिन फोरलेन क्रास करने के दौरान गायों को भगाने लगा, ऐसे में मंदसौर की और से तेज गति से आ रही ट्रक क्रमांक एनएल 01 – एजे 2648 ने उसे टक्कर मार दी, ट्रक का पहिया दिलीप के ऊपर से गुजर गया। ट्रक की चपैट में आने से दिलीप गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसा होते ही ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इधर मौके पर जमा भीड़ ने निजी वाहन से दिलीप को जावरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित किया। इस स्थान पर हो चुके हैं कई सड़क हादसे –
जावरा-रतलाम फोरलेन पर स्थित सर्किंट हाऊस चौराहे पर पूर्व में भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। इस स्थान पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के चलते कई सड़क दुर्घटनाऐं हो चुकी हैं, जिनमे कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं। रहवासी क्षैत्र के चलते इस स्थान से प्रतिदिन कई रहवासियों, स्कूली बच्चों के साथ कई लोगों को आना जाना लगा रहता हैं, ऐसे में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के चलते यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। रहवासियों ने इस स्थान पर शासन व प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की हैं।

Post Views: 447
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

तिरंगे की शान, देशभक्ति की उड़ान : महावीर जैन नेशनल स्कूल में पूर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह

August 14, 2026

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल में तहसील स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

August 14, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में प्री-इंडिपेंडेंस डे समारोह, नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मोहा मन

August 13, 2026
Don't Miss
जावरा

तिरंगे की शान, देशभक्ति की उड़ान : महावीर जैन नेशनल स्कूल में पूर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह

By EditorAugust 14, 2026

– रचनात्मक गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों ने दिखाया देशप्रेम, प्रतिभा और आत्मविश्वास जावरा। महावीर जैन…

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल में तहसील स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

August 14, 2026

MP Breaking: मध्यप्रदेश में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट और मॉल

August 13, 2026

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जावरा के महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

August 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

तिरंगे की शान, देशभक्ति की उड़ान : महावीर जैन नेशनल स्कूल में पूर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह

August 14, 2026

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल में तहसील स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

August 14, 2026

MP Breaking: मध्यप्रदेश में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट और मॉल

August 13, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.