– अफीम-डोडाचूरा तस्करों की करोड़ों की ज़मीनें फ्रीज, काले साम्राज्य पर चला कानून का हथौड़ा
रतलाम। मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध रतलाम पुलिस ने अब तक की सबसे कड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए नशा माफिया के आर्थिक साम्राज्य को ध्वस्त कर दिया है। NDPS अधिनियम के तहत दोषसिद्ध तीन बड़े ड्रग तस्करों की 65 करोड़ 70 लाख रुपए की अवैध अचल संपत्तियों को SAFEMA कोर्ट के आदेश से फ्रीज करा दिया गया है। यह कार्रवाई सीधे तौर पर नशे के नेटवर्क की रीढ़ तोडऩे वाला कदम मानी जा रही है।
यह सख्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में तथा थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा प्रभारी विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में की गई।
तस्करी से बनी करोड़ों की संपत्ति, कोई वैध आय नहीं –
जांच में यह सामने आया कि तीनों आरोपी वर्षों से अफीम और डोडाचूरा की संगठित तस्करी में लिप्त थे और इसी काले धंधे से उन्होंने विशाल कृषि भूमि और महंगी संपत्तियां खड़ी कर लीं। उनके पास इन संपत्तियों के लिए कोई वैध आय स्रोत नहीं पाया गया। इसके बाद NDPS Act की धारा 68-ई एवं 68-एफ के तहत पूरी कानूनी प्रक्रिया अपनाकर SAFEMA न्यायालय, मुंबई से संपत्तियां फ्रीज कराने के आदेश प्राप्त किए गए।
कौन हैं ये नशा माफिया ? जिनकी 65 करोड़ से अधिक की सम्पत्ती हुई फ्रीज –
गुमानसिंह गुर्जर, अरनिया गुर्जर – 2014 में अफीम और अवैध शराब की तस्करी करते पकड़ा गया। न्यायालय द्वारा 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा। तस्करी से करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के प्रमाण मिले। गुमानसिंह की माता के नाम 9 करोड़ रुपए की किमत की करीब 9 हैक्टेयर भूमि हैं। जिसे फ्रीज किया गया हैं।
मुनव्वर मेवाती, उमठपालिया – डोडाचूरा को पीसकर पाउडर बनाकर संगठित गिरोह से तस्करी करता था। हृष्ठक्कस् एक्ट में 15 वर्ष सश्रम कारावास व 1.50 लाख रुपए जुर्माना। मुन्नवर व उसके परिवार की 48.70 करोड़ रुपए की 9.87 हैक्टेयर भूमि हैं, जिसे फ्रीज किया गया हैं।
शरीफ मेवाती, उमठपालिया – अफीम और डोडाचूरा की तस्करी में सक्रिय। न्यायालय द्वारा 14 वर्ष सश्रम कारावास व 2 लाख रुपए का जुर्माना। शरीफ 1.60 हेक्टेयर भूमि को फ्रीज किया गया हैं, जिसकी अनुमानित किमत करीब 8 करोड़ रुपए हैं।
रतलाम पुलिस का साफ संदेश –
रतलाम पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अब केवल तस्करों को जेल भेजना ही नहीं, बल्कि नशे से बनी हर जमीन, हर मकान और हर रुपये को जब्त कर उनकी पूरी जड़ काटी जाएगी। यह मामला SAFEMA कोर्ट, मुंबई में प्रस्तुत किया जा चुका है और आने वाले समय में भी ड्रग माफिया के खिलाफ ऐसी ही कठोर और निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी। नशामुक्त समाज के लिए रतलाम पुलिस का संकल्प — अपराधियों की काली कमाई अब नहीं बचेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

