– रेस्क्यू पुरा होने तक मौके पर डटे रहे प्रशासनिक अधिकारी और एसडीईआरएफ टीम
– ग्राम केलुखेड़ा के अमरसिंह और विक्रमसिंह की हुई मौत
जावरा। समीपस्थ ग्राम जुना गडग़डिय़ा में कच्चे कुंए को पक्का करने के दौरान मिट्टी धसनें से दो मजदुरों की कुंए में धसनें से मौत हो गई। कुंआ धंसने की सूचना के बाद जिले भर के प्रशासनिक अधिकारी एसडीईआरएफ दल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य प्रारंभ किया। रात करीब 2 बजे कुंए से दोनो शव बरामद होने के बाद रेस्क्यू आपॅरेशन समाप्त हुआ। रेस्क्यू समाप्त होने तक एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ सहित एसडीईआरएफ की टीम मौके पर मौजुद रही। देर रात एसपी अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे थे।
जावरा जनपद क्षैत्र के गांव जुना गडग़डिय़ा में दशरथ गुर्जर के निर्माणाधीन कुंए की मिट्टी धंस गई। जिससे कुंए में काम करने वाले दो मजदुर अमरसिंह पिता गोपालसिंह राजपूत (32) तथा विक्रमसिंह पिता वैशालसिंह राजपूत (43) दोनो निवासी केलुखेड़ा थाना बरखेड़ाकला, तहसील ताल जिला रतलाम की दबने से मौत हो गई। करीब 7 घंटे के रेस्क्ूय के बाद रात करीब 2 बजे दोनो के शव कुंए से निकाले गए। शव पीएम के लिए जावरा सिविल हास्पीटल भेजे गए। घटना शाम करीब साढ़े 7 बजे के आसपास की हैं। सूचना मिलने पर जावरा एसडीएम त्रिलोचन गौड़, सीएसपी दुर्गेश आर्मो, सीईओ बलवंत नलवाया, तहसीलदार संदीप इवने, नायब तहसीलदार वैभव जैन, श्रृद्धा त्रिवेदी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। रतलाम एएसपी राकेश खाखा भी मौके पर पहुंचें। रतलाम से एसडीईआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचे। मौके पर घना अंधेरा और मिट्टी गिली होने से रेस्क्यू ऑपरेशन देरी से शुरु हुआ। रात करीब साढ़े 11 बजे के आसपास पोकलेन मशीन से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ हुआ। देर रात एसपी अमित कुमार भी मौके पर पहुंचें।
एसडीईआरफ टीम ने निकाले कुंए से शव –
कुंए में मिट्टी धंसने की सूचना के बाद जिला कलेक्टर राजेश बाथम और एसपी अमितसिंह के आदेशानुसार जिला सैनानी रोशनी बिलवाल और प्लाटून कमांडर सुमित खरे के नेतृत्व में वाहन चालक कृष्ण गोपाल भाटी के साथ अभिषेक आशीष, पिंकु, शोएब, योगेश, रमन गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, रामचन्द्र चौहान, जावरा डीआरसी प्रभारी देवराम चौधरी, श्याम चौधरी, जितेन्द्रसिंह, महेन्द्रसिंह, सुनिल पाटीदार की टीम ने कुंए में पोकलेन की मदद से दोनो शव निकाले।




००००००००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

