– पार्षद से लेकर नपा के जिम्मेदारों तक शिकायत की लेकिन अब तक नहीं हुआ समस्या का हल
– नाली सडक़ से ऊंची बनी जिससे नाली में नहीं जा रहा पानी
जावरा। शहर का रेलवे फाटक चौराहा कभी आम जनता की आवाजाही से आबाद रहता था, लेकिन फाटक बंद होने के बाद से फाटक के दोनो और सन्नाटा पसरा रहता हैं, व्यापारी खासे परेशान हैं, अब इस क्षैत्र के व्यापारियों को अण्डरब्रिज निर्माण से आस हैं कि ब्रिज चालु होने के बाद पुन: फाटक क्षैत्र के दोनो और रौनक लोटेगी, लेकिन कब तक लौटेगी यह तो अभी कह नहीं सकते हैं, लेकिन रेलवे ने दोहरीकरण और अण्डरब्रिज निर्माण के चलते आंटिया चौराहे से फाटक तक का ड्रेनेज बंद कर दिया हैं। जिससे आंटिया चौराहे वाली साइड पर करीब दस से अधिक दुकानों के बाहर जल भराव की स्थिति बनी हुई हैं। नगर पालिका ने जो नाली बनाई हैं, वह भी सडक़ से काफी ऊंची हैं, ऐसे में पानी नाली में भी नहीं जा रहा हैं। ऐसे में दुकानों के बाहर गंदा पानी जमा होने से ग्राहक दुकान पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे फाटक बंद होने के बाद से मंदी की मार झेल रहे व्यापारी खासे परेशान हैं।
अब सीएम हेल्पलाईन का सहारा –
फाटक क्षैत्र के चौपाटी की और से दुकानदारों ने इस समस्या की शिकायत स्थानीय पार्षद से लेकर नपा के जिम्मेदारों तक पहुंचाई लेकिन उन्है निराशा ही हाथ लगी हैं। ऐसे में अब व्यापारी सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत करने का मन बना रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि लोकल स्तर पर कई बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई, अब केवल सीएम हेल्पलाईन का ही सहारा बचा हैं।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

