-मामला जावरा के रेलवे प्लेटफार्म नं. 02 पर रेलवे ठेकेदार द्वारा हटाए गए शिव मंदिर को पुन: बनाने का
– सर्व हिन्दु समाज के साथ ही करीब 10 से अधिक संस्थाओं ने भी रखी मांग
जावरा। रतलाम से नीमच तक रेलवे दोहरीकरण के चलते रेलवे सिविल इंजिनियरों ने आम जनता और जनप्रतिनिधियों को बगैर विश्वास में लेकर बरसों से जावरा के रेलवे प्लेटफार्म नं. 2 पर स्थापित शिव मंदिर को हटा दिया था। जिस पर आम जनता और रहवासी लगातार विरोध करते हुए प्लेटफार्म पर ही पुन: मंदिर बनाने की मांग कर रहे थे, लेकिन रेलवे अधिकारी अपनी हठधर्मिता के चलते सुनवाई नहीं कर रहे थे। ऐसे में अब इस मामले में सर्व हिन्दु समाज ने रहवासियों के साथ आंदोलन की राह पकड़ी हैं। जिसके चलते शुक्रवार को सुबह रेलवे फाटक चौराहे पर रेल विभाग के अधिकारियों को सद्बुद्धि देने बालाजी मंदिर के बाहर बैठकर पहले हनुमान चालिसा पाठ किया। उसके बाद चौराहे से रेलवे स्टेशन तक रैली निकालकर स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपकर प्लेटफार्म पर ही मंदिर बनाने की मांग की।
शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े 8 बजे से ही सर्व हिन्दु समाज के आव्हान पर हिन्दु संगठनों के लोग स्टेशन चौराहा स्थित श्री बालाजी मंदिर पर एकत्रित होना शुरु हो गए थे। करीब 9 बजे तक बड़ी संख्या में हिन्दु संगठन के साथ ही सर्व हिन्दु समाज के लोगों के साथ ही शहर की करीब 13 सामाजिक व धार्मिक व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी अपनी लिखित मांग के साथ मौजुद रहे। सभी ने पहले बालाजी मंदिर के बाहर बैठकर सामुहिक हनुमान चालिसा पाठ किया। उसके बाद फाटक चौराहे से स्टेशन तक नारेबाजी के साथ रैली निकाली।
की जमकर नारे बाजी –
शिव मंदिर रेलवे प्लेटफार्म क्रमांक 02 पर अपने पूर्व के स्थान पर ही स्थापित करने और मंदिर वहीं बनाने की मांग को लेकर रैली के रुप में स्टेशन पहुंचे सर्व हिन्दु समाज के सदस्यों ने स्टेशन के बाहर जमकर नारे बाजी की, बाबा हम सब आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे, रेलवे की तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी जैसे नारों से जावरा का रेलवे स्टेशन गुंज उठा। नारेबाजी के बाद स्टेशन मास्टर महेन्द्र कुमार को डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें मंदिर को उसी स्थान पर बनाने की मांग की गई। ज्ञापन का वाचन भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने किया। इस दौरान मुख्य रुप से पूर्व नपाध्यक्ष अनिल दसेड़ा, मनोज अग्रवाल, निलेश सुराणा, आचार्य विजय, अभिषेक पांडेय, भाजपा नगर महामंत्री अनिल धारीवाल, पार्षद रजत सोनी, तेजसिंह कदम, पार्षद प्रतिनिधि विनोद औरा, दशरथ कसानिया, विश्वास शर्मा, प्रशांत पहाडिय़ा, नंदकिशोर महावर, घनश्याम सोलंकी, अभिषेक अग्रवाल, सुधीर कोचट्टा, पप्पुसिंह राठौर, दिनेश सुराणा, धीरज शर्मा, महेन्द्र अग्रवाल, अमित मोदी, मनीष त्रिवेदी, अनिल त्रिवेदी, अतुल त्रिवेदी, दीपिकासिंह डोडिया, रजनी चौहान आदि सहित बड़ी संख्या में सर्व हिन्दु समाजजन मौजुद रहे। सर्व हिन्दु समाज के प्रदर्शन के दौरान आरपीएफ, जीआरपी के साथ शहर पुलिस के जवान रहे तैनात।
इन संस्थाओं ने दी दर्ज करवाई लिखित आपत्ती –
* भारत विकास परिषद
* भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल
* अभिभाषक संघ, जावरा
* अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, जावरा
* श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना
* राष्ट्रीय परशुराम सेना
* श्री बालाजी मित्र मंडल
* अकेला हनुमान सेवा समिति
* जैन राष्ट्रीय एकता संगठन (म.प्र.) इकाई
* अ.भा.श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक युवक महासंघ
* ज्ञान राष्ट्रीय एकता संगठन
* ज्वाला श्री गणेश उत्सव समिति (चौपाटी का राजा)
* जैन सोश्यल ग्रप जावरा मैत्री




०००००००००००००००००

