जावरा। रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र में ढोढर गाँव में दो बालिकाएँ मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में 12 जून 2025 को रात्रि 10:30 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/10 स्टाफ आरक्षक अनिल दाँगी एवं पायलेट नरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुँचकर बालिकाओं को संरक्षण में लिया। डायल-112/100 जवानों ने बालिकाओं को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालिकाओं की माँ उसे ढूँढते हुए मिली। जिन्हे बालिकाओं द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

